फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swatantra Dev Singh speaks on Priyanka Gandhi protest in Sonbhadra.

प्रियंका गांधी के धरने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत

Sat, 20 Jul 2019 03:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Jul 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Swatantra Dev Singh speaks on Priyanka Gandhi protest in Sonbhadra.
प्रियंका गांधी वाड्रा व स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

सोनभद्र में हुए नरसंहार के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा धरने पर बैठने को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लाशों पर राजनीति करना करार दिया है।

विज्ञापन


लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सोनभद्र की घटना कांग्रेस के कुकर्मों का नतीजा है। लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। प्रियंका पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद माहौल खराब कर रही हैं जिस पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 16 जुलाई की घटना दुखद है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में जो भी अधिकारी दोषी हैं उन्हें निलंबित किया गया है। उन्होंने प्रियंका गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में रही है। मौत व भ्रष्टाचार पर नंगा नाच करती रही है। इसी नीति के तहत प्रियंका वाड्रा धरने पर बैठने का नाटक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की हरकत गरीबों की पीड़ा पर राजनीतिक रोटियां सेकने जैसी है। हालांकि, प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार की महिलाओं से मुलाकात करने के बाद धरना समाप्त कर लिया है और परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

संवेदनशील मुद्दों पर न करें राजनीति

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सोनभद्र में धारा 144 लगाई गई है। इसके बावजूद प्रियंका गांधी वहां लोगों से मिलने के लिए गई थीं। ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करना सही नहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्घ है। मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed