फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swatantra Dev Singh says BJP will win all 12 seats in the assembly by election

विधानसभा के उपचुनाव में सभी 12 सीटों पर जीतेगी भाजपा : स्वतंत्र देव सिंह

Thu, 18 Jul 2019 04:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Jul 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
Swatantra Dev Singh says BJP will win all 12 seats in the assembly by election
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने जनता में भाजपा का भरोसा मजबूत किया है। जनता भाजपा के साथ खड़ी है। निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा की 12 सीटों के उपचुनाव में जीत को लेकर कोई संदेह ही नहीं है। पार्टी सभी सीटों पर झंडा फहराएगी। इनमें रामपुर और जलालपुर सीटें भी शामिल हैं। बुधवार को फोन पर  ‘अमर उजाला’ से बातचीत में सिंह अध्यक्ष के रूप में सामने खड़ी चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान को लक्ष्य से आगे ले जाना और पार्टी से सभी वर्गों को जोड़ना तथा जिला पंचायत चुनाव में भी पार्टी का परचम फहराना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

विज्ञापन


एक सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आत्मविश्वास आया है। पार्टी ने विस्तार किया है और सभी वर्गों के बीच अपनी पकड़ व पहुंच बढ़ाई है। संगठनात्मक विस्तार भी हुआ है। कार्यकर्ता आत्मविश्वास और उत्साह से भरे हुए हैं। जनता का भी विश्वास है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसकी कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस भरोसे को बनाए रखने का प्रयास करना ही सबसे बड़ी चुनौती मानता हूं।  पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम के भरोसे भाजपा की जीत का सिलसिला आगे तक ले जाना ही मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन


डॉ. मुखर्जी व उपाध्याय के सपनों को साकार करना जिम्मेदारी
नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी न सिर्फ उपचुनाव वाली सीटें जीतेगी बल्कि अगले वर्ष होने वाले जिला पंचायत चुनाव में भी अपना परचम फहराएगी। कहा कि उनका मुख्य ध्यान संगठन और सरकार के बीच समन्वय को लेकर रहेगा। कार्यकर्ताओं का सम्मान व स्वाभिमान बनाए रखना प्राथमिकता होगी। कहा कि भाजपा इस समय सरकार में है। संगठन के अध्यक्ष के नाते जिम्मेदारी होगी कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से किस तरह ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किया जाए। कोशिश होगी कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  व पं. दीनदयाल उपाध्याय ने  समाज के सबसे अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाने का जो सपना देखा था, सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाकर उसे साकार कर सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed