फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swar by-election Samajwadi Party Hindu card on Muslim dominated Swar seat

स्वार उपचुनाव: मुस्लिम बहुल सीट पर सपा का हिंदू कार्ड, अनुराधा सपा उम्मीदवार, BJP गठबंधन का मुस्लिम प्रत्याशी

Fri, 21 Apr 2023 11:08 AM IST
शाहरुख खान अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Apr 2023 11:08 AM IST
सार

समाजावादी पार्टी ने मुस्लिम बहुल सीट पर हिंदू कार्ड चला है। यह सीट अब तक तीन बार सपा के कब्जे में रही है, पर ये तीनों मुस्लिम थे। अब तक के चुनावों में मुस्लिम बहुल यह सीट पांच बार भाजपा भी जीत चुकी है। 

विज्ञापन
Swar by-election Samajwadi Party Hindu card on Muslim dominated Swar seat
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा की मुस्लिम बहुल स्वार सीट के उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सपा ने यहां हिंदू कार्ड चला है। उसने क्षत्रिय जाति की अनुराधा चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा गठबंधन के खाते से अपना दल (एस) ने यहां से मुस्लिम प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी को मैदान में उतारा है। जबकि, बसपा और कांग्रेस यहां रणभूमि से बाहर हैं।
विज्ञापन


स्वार सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता खत्म होने से खाली हुई थी। सपा ने यहां से नामांकन के अंतिम दिन अनुराधा चौहान को उतारकर सभी को चौंका दिया है। यह सीट अब तक तीन बार सपा के कब्जे में रही है, पर ये तीनों मुस्लिम थे।
विज्ञापन


अब तक के चुनावों में मुस्लिम बहुल यह सीट पांच बार भाजपा भी जीत चुकी है। हालांकि, अभी भी सबसे ज्यादा बार यहां से जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के ही नाम है। बसपा को भी एक बार यहां विजयश्री मिली है। पिछले 20 साल में हुए चुनावों पर नजर दौड़ाएं तो 2002 में यहां से कांग्रेस के टिकट पर नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2007 में नवेद मियां ही सपा के टिकट पर फिर जीते, लेकिन बसपा की सरकार बनने पर उन्होंने पाला बदलते हुए इस्तीफा दे दिया। उपचुनाव में वह बसपा प्रत्याशी के रूप में विधानसभा पहुंचे। 2012 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर फिर नवेद मियां आगे रहे।

2017 और 2022 के चुनाव में सपा के टिकट पर अब्दुल्ला आजम जीते। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा गठबंधन के तहत अपना दल (एस) ने यहां से मुस्लिम प्रत्याशी दिया था। इस बार भाजपा गठबंधन ने शफीक अहमद अंसारी को उतारकर पसमांदा मुस्लिम कार्ड खेला है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी भाजपा पसमांदा समाज को अपने करीब लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

माना जा रहा था कि सपा इस बार भी यहां से कोई मुस्लिम प्रत्याशी देगी और तब चुनावी लड़ाई भाजपा के पक्ष में रहने की ज्यादा संभावना हो सकती थी। धार्मिक ध्रुवीकरण, उपचुनाव में सत्ता अनुकूल रुझान और भाजपा गठबंधन प्रत्याशी का अपना जातिगत वोट उनका पलड़ा भारी करेंगे, ऐसा सपा खेमे में भी माना जा रहा था।

यही वजह रही कि सपा के रणनीतिकारों ने इस मुद्दे पर मंथन के बाद अनुराधा चौहान को हरी झंडी दी गई और उन्होंने आखिरी दिन अपना नामांकन कराया। सपा के रणनीतिकारों का मानना है कि मुसलमान और उदार सोच के हिंदू एक साथ आ जाएं तो परिणाम उसके लिए हितकर हो सकते हैं।
 

सपा के लिए जीत-हार से ज्यादा धारणा बदलना अहम
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. लक्ष्मण यादव कहते हैं कि स्वार से सपा का हिंदू प्रत्याशी उसकी दूरदृष्टि प्रदर्शित करता है। वह कहते हैं कि सपा के लिए जीत-हार से ज्यादा अपने बारे में बनी धारणा को बदलना अहम है। इस प्रयोग के पीछे यही सोच है। पिछले कुछ चुनाव गवाह हैं कि जब-जब धार्मिक ध्रुवीकरण हुआ, भाजपा ही आगे रही। सपा हाईकमान ने इसे भलीभांति समझते हुए मुस्लिम बहुल स्वार सीट पर हिंदू प्रत्याशी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed