{"_id":"5f3e28cf8ebc3e3d0c710af3","slug":"swami-yatindranand-giri-met-cm-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच दशनाम जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने सीएम योगी से की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच दशनाम जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने सीएम योगी से की भेंट
Thu, 20 Aug 2020 01:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Aug 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
स्वामी यतींद्रानंद गिरि और सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर जीवनदीप पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर अनौपचारिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय को राज्य सरकार के अधीन लाने और गाजियाबाद में बने हज हाउस का सार्वजनिक उपयोग किए जाने का आग्रह किया।
स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक संरक्षक होने के नाते ब्राह्मणों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर भी मुख्यमंत्री से बातें कीं। उन्होंने सीएम से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून और समान नागरिक कानून लागू करने का अनुरोध करें। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए और प्रदेश में अपराध मुक्त शासन चलाने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई भी दी।