फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swami Vijnanananda played a crucial role in shaping India's spiritual landscape.

Lucknow News: भारत के आध्यात्मिक दृश्य को आकार देने में स्वामी विज्ञानानंद की भूमिका अहम

Thu, 06 Nov 2025 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Swami Vijnanananda played a crucial role in shaping India's spiritual landscape.
लखनऊ। निरालानगर स्थित रामकृष्ण मठ परिसर में बुधवार को रास पूर्णिमा पर भागवत कथा हुई। मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद ने कहा कि रामकृष्ण के प्रत्यक्ष शिष्य स्वामी विज्ञानानंद ने भारत के आध्यात्मिक परिदृश्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी विज्ञानानंद युवावस्था से अध्यात्म की ओर आकर्षित थे। रामकृष्ण से मुलाकात ने उनके जीवन पर प्रभाव डाला और वे उनके समर्पित शिष्य बन गए। रामकृष्ण के देहांत के बाद उन्होंने सारदा देवी के मार्गदर्शन में अध्यात्म का कार्य जारी रखा। विज्ञानानंद ने बेलूर मठ स्थित रामकृष्ण मंदिर का डिजाइन और निर्माण किया था। सिविल इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता के साथ उन्होंने स्थापत्य शैलियों की अनूठी संरचना का निर्माण किया। मंदिर का डिजाइन एकता, सद्भाव और रामकृष्ण के संदेश की सार्वभौमिकता के आदर्शों को दर्शाता है। प्रवचन के बाद स्वामी विश्वदेवानंद के नेतृत्व में भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed