{"_id":"65c4865f6262f734910e6759","slug":"swami-prasad-maurya-says-pran-pratishtha-programme-was-of-bjp-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्राण प्रतिष्ठा पर की टिप्प्णी तो भाजपाइयों ने किया हंगामा, सदन में हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्राण प्रतिष्ठा पर की टिप्प्णी तो भाजपाइयों ने किया हंगामा, सदन में हुई नोकझोंक
Thu, 08 Feb 2024 01:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:14 PM IST
सार
भाजपा के सदस्य सदन की कार्यवाही रोककर राम मंदिर पर चर्चा कराने की मांग करने लगे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भाजपा का था।
विज्ञापन
सदन में स्वामी प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधान परिषद में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर टिप्पणी की तो भाजपा के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। वे सदन की कार्यवाही रोककर राम मंदिर पर चर्चा कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ऐसा प्रचारित कर रही है, जैसे राम पहले थे ही नहीं। जबकि सच्चाई यह है कि राम की हजारों साल से पूजा होती रही है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भाजपा का था। इसकी वजह से लाखों लोगों को वहां जाने से रोक दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राम पहले से मौजूद हैं तो अरबों रुपया खर्च करने की क्या जरूरत थी?
विज्ञापन
#WATCH | Lucknow: Samajwadi Party leader Swami Prasad Maurya while speaking in the Uttar Pradesh Assembly budget session questions 'Pran Pratistha' of Ram Lalla, says, "BJP is doing drama and trying to project that there was no Ram Lalla before this government. Ram Lalla has been… pic.twitter.com/jStycTmYK6
— ANI (@ANI) February 8, 2024
विज्ञापन
इस पर भाजपा सदस्यों ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ सपा सदस्य को हाईकोर्ट जाना चाहिए। वे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा विषय पर चर्चा कराने की मांग करने लगे। हालांकि पीठ ने उनकी इस मांग को अस्वीकार कर दिया। बाद में स्वामी प्रसाद ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में अभी तक अध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया है। इसी तरह प्रदेश के महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में चल रही भर्ती में आरक्षण की अनदेखी की जा रही है।