{"_id":"65e4c3601e9841794308d9aa","slug":"swami-prasad-maurya-says-i-dont-have-disputes-with-akhilesh-yadav-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्वामी प्रसाद बोले- अखिलेश से न तो कोई बैर और न ही मनभेद है, बिना शर्त इंडिया गठबंधन का समर्थन करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्वामी प्रसाद बोले- अखिलेश से न तो कोई बैर और न ही मनभेद है, बिना शर्त इंडिया गठबंधन का समर्थन करूंगा
Mon, 04 Mar 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:07 AM IST
सार
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह बिना शर्त इंडिया गठबंधन का समर्थन करते रहेंगे। भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव से न तो उनका कोई बैर है और न ही कोई मनभेद है। उनका सम्मान सदैव करते रहेंगे। बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को सुरक्षा मिलने पर भी उन्होंने खुशी जताई। भाजपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को बिना शर्त समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य ने जारी बयान में कहा कि बसपा में सक्रिय रहे सुभाष चंद्र लहरी को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बामसेफ की तर्ज पर राष्ट्रीय शोषित बुद्धिजीवी संघ का गठन किया गया है। इसके मुख्य प्रेरक विनोद मिलिंद और सह मुख्य प्रेरक श्यामलाल गौतम को बनाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांशीराम ने जो नारा दिया था, उसे बसपा प्रमुख मायावती ने बदल दिया है। भाजपा राज में किसान, मजदूर, छात्र व नौजवान सभी परेशान हैं। इंडिया गठबंधन देश की आवश्यकता है। भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है। जहां भी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कहेगा, वे वहां सेवाएं देने को तैयार हैं। कहा कि सपा में रहते हुए उन्होंने जिन नेताओं को भाजपा का एजेंट बताया था, राज्यसभा चुनाव में यह साबित भी हो गया।
विज्ञापन