फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swami Prasad Maurya said - People of a particular section of SP are opposing me

UP : स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- सपा में वर्ग विशेष के लोग कर रहे हैं मेरा विरोध, नहीं करता विचारधारा से समझौता

Wed, 06 Dec 2023 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 06:37 AM IST
सार

उनका दावा है कि वह कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं करते हैं। यही कारण है कि योगी-1 सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी न तो कभी अयोध्या के दीपोत्सव में गए और न ही प्रयागराज में हुई कैबिनेट में हिस्सा लिया। वह खुद को सनातन धर्म का पक्का अनुयायी भी मानते हैं।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya said - People of a particular section of SP are opposing me
स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपने बयानों के जरिये अक्सर विवाद में रहने वाले सपा महासचिव और बसपा व भाजपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि समाजवादी पार्टी में एक वर्ग विशेष के नेता ही उनका विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि वह कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं करते हैं। यही कारण है कि योगी-1 सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी न तो कभी अयोध्या के दीपोत्सव में गए और न ही प्रयागराज में हुई कैबिनेट में हिस्सा लिया। वह खुद को सनातन धर्म का पक्का अनुयायी भी मानते हैं। यहां प्रस्तुत है विधान परिषद सत्र के दौरान कुछ समय निकालकर अजीत बिसारिया से हुई लंबी बातचीत के मुख्य अंश-

विज्ञापन


क्या विवादों में बना रहना राजनीति सक्रियता के लिए जरूरी मानते हैं?
मैं पाखंड, अंधविश्वास, छुआछूत, अन्याय और भेदभाव के खिलाफ हूं। सदियों से सताई जा रही जातियों की आवाज हूं। इन मुद्दों पर बोलना अगर कुछ लोगों को विवादित विषय लगता है तो मैं क्या कर सकता हूं। अपने जीवन रहते न तो इन मुद्दों पर बोलने से मैं रुकूंगा और न थकूंगा।
विज्ञापन


भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए आपने धार्मिक मुद्दों पर इतने तीखे बयान नहीं दिए?
स्वामी प्रसाद मौर्य कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं करता। पांच साल भाजपा की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहा, पर एक बार भी अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल नहीं हुआ। जब कुंभ के समय प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक हुई, तो उसमें भी नहीं गया। धर्म के नाम पर लोगों को ठगने और बरगलाने के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के वरिष्ठ नेता ही आप पर अपने बयानों से भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं?
सपा में वर्ग विशेष के लोग ही मेरा विरोध कर रहे हैं। हर जगह मेरा उस वर्ग विशेष की विचारधारा से ही संघर्ष है। टीवी चैनलों पर भी सपा के वही प्रवक्ता मेरा विरोध कर रहे हैं, जो उस वर्ग विशेष की विचारधारा के पोषक हैं।


आप विवादित विषयों पर इतना जोर क्यों दे रहे हैं?
हमारे संविधान में लिखा है कि लोगों को पाखंड से दूर रखना है और उनमें वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। इसलिए आंडबरों के खिलाफ बोलता हूं। जरा सोचिए! जब भगवान राम कण-कण में सदियों से विद्यमान में है, तो अयोध्या मंदिर में अब उनकी प्राण प्रतिष्ठा का क्या औचित्य है।

क्या आपको अपनी सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं लगता?
हर फोरम पर सुरक्षा मांग चुका हूं। जल्दी ही विधान परिषद सभापति से भी इस संबंध में गुहार लगाऊंगा।

आपको यह आडंबर और पाखंड सिर्फ हिंदू धर्म में ही क्यों दिखता है?
किसी अन्य धर्म ने कभी हमें अपमानित नहीं किया। हिदूं धर्म में रहकर ही छूआछूत और भेदभाव झेला है, तो उसकी गलत मान्यताओं का ही तो विरोध करेंगे।

क्या आप खुद को सनातनी नहीं मानते हैं?
मैं पैदाइशी सनातनी हूं। लेकिन, सनातन धर्म का मतलब दलित व पिछड़ी जातियों के साथ भेदभाव नहीं है। हमें सनातन धर्म और हिंदू धर्म में भेद समझना होगा।

आपकी बेटी व भाजपा सांसद संघमित्रा की शादी को लेकर विवाद उठा है?
बदनाम करने की साजिश है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए कुछ नहीं कहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed