फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   swami prasad maurya resigned from mla post

बसपा छोड़ भाजपाई बने स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा

Fri, 26 Aug 2016 09:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 Aug 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
swami prasad maurya resigned from mla post
स्वामी प्रसाद मौर्य
दलबदल कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से फोन पर बात करने के बाद उनके कार्यालय में अपना इस्तीफा रिसीव कराया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा व नैतिकता का हवाला देते हुए इस्तीफे का एलान किया। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ पैसे के हवस में जीने और अंबेडकर के मिशन व कांशीराम के विचारों को बेचने जैसे पुराने आरोप भी दुहराए।
विज्ञापन


बताते चलें, विधानसभा में बसपा विधानमंडल दल के नेता गयाचरण दिनकर ने मौर्य के खिलाफ दलबदल कानून के तहत सदस्यता रद्द किए जाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के समक्ष याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष ने इस मामले में अंतिम सुनवाई व फैसले के लिए 31 अगस्त की तिथि तय कर रखी है। मौर्य ने अध्यक्ष के फैसले के पहले ही इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि मौर्य ने दलबदल कानून की संभावित कार्रवाई से बचने के लिए इस्तीफा दिया है। हालांकि उन्होंने इससे इन्कार किया।

'इतने बेहया नहीं कि विधायक बने रहे'

swami prasad maurya resigned from mla post

मौर्य ने कहा कि अगर हम चाहें तो प्रकरण को सुप्रीम कोर्ट तक ले जा सकते हैं लेकिन हम इतने बेहया व बेशर्म नहीं हैं कि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव, विधानमंडल दल के नेता, नेता प्रतिपक्ष जैसे पद छोड़कर भी विधायक बने रहें।

उन्होंने कहा कि आठ अगस्त को भाजपा में शामिल होते ही उन्होंने विधायक पद छोड़ने की बात तय कर ली थी, लेकिन 22 सितंबर की रैली की तैयारी की व्यस्तता की वजह से इस्तीफा नहीं दे पा रहे थे।

रैली में शाह का आना तय, पीएम को भी बुलाया
मौर्य ने कहा कि 22 सितंबर की रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह स्वयं उपस्थित रहेंगे। उनके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी रैली में आने के लिए आग्रह किया गया है। स्वामी प्रसाद ने अपने व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के बीच किसी तरह के मतभेद से इन्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed