फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swami Prasad Maurya replied back to Akhilesh Yadav.

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार, बोले- वो किस हैसियत में हैं जो मुझे कुछ देंगे

Mon, 19 Feb 2024 05:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Feb 2024 05:22 PM IST
सार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैंने हमेशा ही पद से ऊपर वैचारिकता को महत्व दिया है। उन्होंने दबी जुबान से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शमिल होने की बात कही है।
 

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya replied back to Akhilesh Yadav.
स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद अपनी नई पार्टी का एलान करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है समाजवादी पार्टी की केंद्र में और राज्य में सरकार है और वो मुझे लाभ दे रहे हैं। उनके द्वारा ऐसी शेखचिल्ली बघारना उचित नहीं है। मैंने हमेशा पद छोड़ा है। मैंने वैचारिकता को प्राथमिकता दी है। विचारों के सामने पद मायने नहीं रखता है। मैंने बहुजन समाज पार्टी में नेता विरोधी दल रहते हुए पार्टी को छोड़ दिया था। सत्ता में रहते हुए मैंने भारतीय जनता पार्टी को छोड़ दिया था। ओबीसी और जनरल की जगह जब जनरल भर्ती किये जा रहे थे तब मैंने भाजपा को छोड़ा था। स्वामी प्रसाद अखिलेश यादव के उस बयान पर जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि लोग लाभ लेने आते हैं और फिर चले जाते हैं।

विज्ञापन


स्वामी प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव को बहुत बड़ी गलतफहमी है कि वह विपक्ष में रहकर लाभ दे रहे हैं। रही बात उनके पद की और सम्मान (विधान परिषद सदस्य) की तो उसको भी जल्द छोड़ दूंगा। समाजवादी पार्टी में शेखचिल्ली कौन है के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो बड़बोला होगा वहीं शेखचिल्ली होगा।

विज्ञापन
 

सपा नेता रामगोपाल यादव पर भी बरसे

इस दौरान वह सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव पर भी बरसे। उन्होंने कहा कि उनकी भाषा में न तो सम्मान है और न बातचीत का सलीका और तरीका आता है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव समाजवादी पार्टी के हितेषी हैं या दुश्मन हैं उन्हें कोई अभी तक समझ ही नहीं पाया। नई पार्टी के गठन पर उन्होंने कहा कि मैं 22 तारीख को दिल्ली में रहूंगा। वहीं, पर बैठक के बाद निर्णय लूंगा। वहीं, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि अगर अवसर मिलेगा तो जरूर शामिल होऊंगा।


85 और 15 की लड़ाई जारी रहेगी
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह दलितों और पिछड़ों की लड़ाई हमेशा ही लड़ते रहेंगे। अखिलेश यादव ने 85 और 15 का विरोध तभी कर दिया था जब सुल्तानपुर में परशुराम की मूर्ति लगाकर फरसा लहराया था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सॉफ्ट हिंदुत्व पैदा करना चाहते हैं। वो सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर चल रहे हैं । वह खुद को सॉफ्ट हिन्दू दिखाने में व्यस्त हैं। उन्होंने भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि किसानों ,महिलाओं और मजलूमों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। स्वामी प्रसाद मौर्य जिसको ठुकरा देता है उससे कभी दोस्ती नहीं करता है।

कांग्रेस नेता बोले, ये सपा का अंदरूनी मामला है
समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, 'ये समाजवादी पार्टी का अंदरूनी मामला है कि उनके यहां कौन रहता है, कौन जाता है और कौन अपनी पार्टी बनाता है। इससे कांग्रेस पार्टी का कुछ लेना-देना नहीं है।' 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed