फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   swami prasad maurya joins bjp

बीएसपी से मुंह मोड़ चुके स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी को लगाया गले

Mon, 08 Aug 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Aug 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
swami prasad maurya joins bjp
- फोटो : ANI

बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा देने वाले यूपी के पडरौना से विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। 

विज्ञापन


सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। स्वामी प्रसाद मौर्य सोमवार सुबह पार्टी समर्थकों के साथ दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। मौर्य ने  22 जून को मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाया था और इसके बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा अपने खेमे में करना चाहती थी शामिल

swami prasad maurya joins bjp
स्वामी प्रसाद मौर्या - फोटो : amar ujala

पिछले  दिनों से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि बहुजन समाज पार्टी के पूर्व महासचिव मौर्य बीजेपी में शामिल होंगे। कुछ दिनों पहले उन्होंने यूपी के सीएम अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी, तब उनके सपा में जाने की खबरें भी आईं थी। आखिर कार मौर्य ने बीजेपी का दामन थामा।

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ शिवपुर से विधायक उदय लाल और  कई अन्य नेता भी बीजेपी में शाामिल हुए। मौर्य के बीजेपी में आने से पार्टी को पूर्वांचल में पिछड़ों वोटबैंक में सेंध लगाने में कामयाबी मिल सकती है।

मौर्य ने बीएसपी छोड़ते हुए कहा था कि मायावती 2012 से सत्ता बाहर हैं, लेकिन इसके बाद से उनके या उनके परिवार से जुड़ी 50 कंपनियों की आय 2000 करोड़ हो गई। उन्होंने कहा था कि मायावती सारा पैसा बटोरकर व‌िजय माल्या की तरह व‌िदेश भागने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed