फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   swami prasad and amit shah rally in lucknow

चाचा-भतीजे के बीच महाभारत से भी बड़ी लड़ाई : अमित शाह

Thu, 22 Sep 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Sep 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
swami prasad and amit shah rally in lucknow
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मुलायम सिंह परिवार पर सीधा हमला बोला। कहा कि चाचा-भतीजे के बीच महाभारत से भी बड़ी लड़ाई चल रही है। राज्य के विकास के लिए आया पैसा चाचा-भतीजे के बीच बंट रहा है। प्रदेश के विकास की चिंता किसी को नहीं है।

विज्ञापन


रमाबाई अंबेडकर मैदान में लोकतांत्रिक बहुजन मंच की परिवर्तन रैली में शाह ने कहा कि सपा और बहनजी (बसपा) प्रदेश का भला नहीं कर सकतीं। पिछले 15 सालों से यूपी की जनता इन्हीं के जाल में उलझी हुई है। नेताओं के घर भर गए लेकिन गरीब के घर पानी नहीं पहुंचा, युवाओं को शिक्षा और रोजगार नहीं मिला। नेता लूट का माल बांटने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


10 दिनों से महाभारत से भी बड़ी लड़ाई यूपी में चाचा-भतीजे (अखिलेश-शिवपाल) के बीच चल रही है। चाचा, भतीजे के लोगों को पार्टी से निकाल रहे हैं और भतीजा चाचा के लोगों को जेल भिजवा रहा है। बीच में नारद बनकर अमर सिंह पहुंच जाते हैं। प्रदेश की समस्याओं की कोई चिंता नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल ही नहीं दल में भी जगह
शाह ने परिवर्तन रैली के संयोजक स्वामी प्रसाद मौर्य की पीठ थपथपाई। कहा, दिल ही नहीं दल में भी आपके लिए जगह है। यह भावना आपको हमेशा पार्टी से जोड़े रखेगी। कहा, मौर्य ने अच्छे समय में भाजपा का दामन थामा है। वह बसपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगे।

खनन घोटाला न होता तो हर घर में लग जाता कलर टीवी

swami prasad and amit shah rally in lucknow

अमित शाह ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा,  खनन में भ्रष्टाचार न होता तो हर घर में कलर टीवी लग सकता था। उन्होंने सीएम अखिलेश यादव से पूछा कि गायत्री प्रजापति को मंत्री पद से क्यों बर्खास्त किया और अब क्यों वापस ले रहे हैं।  क्या वह अब भ्रष्टाचारी नहीं रहे?

प्रदेश में खनन में भ्रष्टाचार नहीं होता तो हर घर में कलर टीवी पहुंच जाता। उन्होंने बसपा राज के घोटालों की फेहरिस्त गिनाई। कहा, मायावती के बंगलों की कीमत इतनी है कि उनसे हर दलित के घर एयरकंडीशनर लग सकता है।

अमित शाह बुधवार को यहां रमाबाई अंबेडकर मैदान में स्वामी प्रसाद मौर्य के लोकतांत्रिक बहुजन मंच की रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, यूपी में पिछले 15 सालों से सपा-बसपा के चक्कर में विकास नहीं हुआ। सत्ता में आने पर इनके नेताओं के तो घर भर गए, लेकिन जनता खाली हाथ रह गई। सपा के गुंडे जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। मथुरा कांड इसका उदाहरण है।

यूपी में क्राइम में 101 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। महिलाएं सलामत नहीं हैं। बुलंदशहर में हाईवे पर सामूहिक बलात्कार हो जाता है। नोएडा प्राधिकरण में यादव सिंह के घोटाले में बुआ-भतीजा (मायावती-अखिलेश) दोनों शामिल हैं। कानून व्यवस्था क्या ठीक होगी, एक तरफ आजम खां, अतीक और अंसारी बंधु हैं तो दूसरी तरफ नसीमुद्दीन। कानून व्यवस्था ठीक करनी है तो भाजपा को लाना होगा।

मायावती ने पब्लिसिटी पर फूंके 30 हजार करोड़

swami prasad and amit shah rally in lucknow

शाह ने कहा, प्रदेश को पांच साल सपा लूटती है और पांच साल बसपा। मायावती की भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। उनकी सरकार में एनआरएचएम, पाम ऑयल, नोएडा प्लॉट आवंटन, सिक्टोरिटी नंबर प्लेट, ताज कॉरिडोर और पुलिस भर्ती घोटाले हुए।

उन्होंने 30 हजार करोड़ रुपये पब्लिसिटी पर फूंक डाले। मायावती के जितने बंगले हैं, उनकी कीमत में हर दलित के घर एसी लग जाएगा। मायावती दलितों का शोषण करती हैं और सपा उनका उत्पीड़न। भाजपा ‘सबका साथ-सबका विकास’ नारे के साथ सबको आगे ले जाने का काम करेगी।

यूपी में कांग्रेस वोट कटवा पार्टी
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल बाबा किसान यात्रा निकाल रहे हैं। यदि कांग्रेस ने 65 साल के राज में किसानों के हितों की चिंता की होती तो उनकी दुर्दशा न होती। कांग्रेस यूपी के चुनावी परिदृश्य में कहीं नहीं है।

यूपी की भाषा में कहे तो वह वोट कटवा पार्टी है। सपा-बसपा की बैसाखी से कांग्रेस ने 10 वर्ष राज किया है, अब उन्हें जिताने के लिए मैदान में है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार किया है।

मोदी ने 1 लाख करोड़ ज्यादा दिए, क्यों नहीं हुआ विकास

swami prasad and amit shah rally in lucknow

शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद यूपी का धन आवंटन एक लाख करोड़ रुपये प्रतिवर्ष बढ़ा दिया है।

उन्होंने अखिलेश से पूछा कि इतना ज्यादा धन मिलने के बावजूद प्रदेश का विकास क्यों नहीं हुआ? कहा कि सपा सरकार यूपी का भला नहीं कर सकती। भाजपा आएगी तो यूपी को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएगी।

स्वामी प्रसाद ने बीएसपी में अंतिम कील ठोंकी
शाह ने कहा, स्वामी प्रसाद मौर्य उचित समय पर भाजपा में आए हैं। उन्होंने बीएसपी में अंतिम कील ठोंकी है। यूपी की जनता 15 साल से सपा-बसपा के फेर में फंसी है।

दौलत की हवस मे जीरो पर आउट हुईं माया: मौर्य

swami prasad and amit shah rally in lucknow

बहुजन लोकतांत्रिक मंच के संयोजक स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके बसपा छोड़ने के बाद बसपा से इस्तीफों की झड़ी लग गई है। बसपा के साफ होने तक यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है।

लोकसभा चुनाव में उन्होंने मोदी लहर के नाम पर तिजोरी भरने का काम किया, इसलिए जीरो पर आउट हो गईं। उन्होंने  कांशीराम के नारे, ‘जिसकी जितनी संख्या भारी-उसकी उतनी हिस्सेदारी’ को बदलकर ‘जिसकी जितनी थैली भारी-उसकी उतनी हिस्सेदारी’ कर दिया।

कहा, मेरे बसपा छोड़ने के बाद 24 घंटे नोटों की गड्डी गिनने वाली मायावती मंडल स्तरीय रैली कर रही हैं। वह कोई भी नौटंकी कर लें, उनका सूपड़ा साफ होना तय है।  उन्होंने सपा सरकार पर भी हमला बोला। कहा, प्रदेश में जंगलराज और गुंडाराज से मुक्ति जरूरी है।

सपा साफ, बसपा हाफ, भाजपा टॉप पर होगी

swami prasad and amit shah rally in lucknow

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के डूबते जहाज के कारण यूपी में अराजकता का माहौल है। पहले पांच सीएम थे लेकिन अब पता नहीं कितने मुख्यमंत्री हैं।

बुआ-भतीजे से प्रदेश के लोग त्रस्त हैं। भाजपा अब 300 से ज्यादा सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि मायावती के कुछ और बड़े विकेट गिरने वाले हैं। वह अपने ‘रिजेक्टेड’ माल की सूची जारी कर दें तो अच्छा रहेगा।

दो बसपा विधायक भाजपा में शामिल:
स्वामी प्रसाद मौर्य ने पूर्व मंत्री और नकुड़ (सहारनपुर) के विधायक धर्म सिंह सैनी और ललितपुर के विधायक रमेश चन्द्र कुशवाहा के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इसके अलावा बसपा के कई पूर्व को-आर्डिनेटर समेत कई अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed