फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   swami chinmayanand case protest and march in lucknow by congress party priyanka gandhi

भाजपा पहले सत्य की राह पर चले, फिर बापू की बात करे : प्रियंका गांधी वाड्रा

Wed, 02 Oct 2019 09:03 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Oct 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
swami chinmayanand case protest and march in lucknow by congress party priyanka gandhi
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ में शहीद स्मारक से जीपीओ तक पदयात्रा की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रियंका को 11 बजे शहीद स्मारक पहुंचना था पर वो एक बजे पहुंची और शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित करने के बाद यात्रा शुरू की।

विज्ञापन

 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा पहले सत्य की राह पर चले, फिर बापू की बात करे। कांग्रेस की मौन पदयात्रा से पहले प्रियंका ने कहा, बापू ने सत्य के साथ चलने का संदेश दिया है। महात्मा गांधी की बात करने से पहले उनके दिखाए रास्ते पर चलना जरूरी है। इसलिए भाजपा को झूठ की राह छोड़कर सत्य को अपनाना चाहिए। उसके बाद महात्मा गांधी के विचारों को मानने का दम भरना चाहिए।

विज्ञापन


जीपीओ पहुंचकर उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। इसके बाद जीपीओ से लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस समय कुछ लोग राष्ट्रपिता बनने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी थे, हैं और रहेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि मोदी भारत के लिए एक राष्ट्रपिता की तरह हैं जो कि सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहे है। जिस पर काफी विवाद हुआ था।




कांग्रेस ने पहले गांधी जयंती पर चिन्मयानंद के खिलाफ व शाहजहांपुर की पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए आक्रोश रैली करने की घोषणा की थी पर पार्टी की प्रेस रिलीज में इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed