फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swadeshi is the essence of nation building: Sudhirananda

राष्ट्रनिर्माण का मूल भाव है स्वदेशी : सुधीरानंद

Sun, 07 Dec 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 07 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi is the essence of nation building: Sudhirananda
कृष्णानगर स्थित सुमनतिनाथ सेवा भवन में चल रहे पांच दिवसीय पंचसूत्री कथा महोत्सव में मौजूद श्रद्
लखनऊ। कथावाचक सुधीरानंद महाराज ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण का मूल भाव है। भारतीय संस्कृति में स्वदेशी का अर्थ अपनी मिट्टी, कौशल और अपने उत्पादों का सम्मान करना है।
विज्ञापन


भारत विकास परिषद, अवध प्रांत की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कृष्णानगर स्थित सुमनतिनाथ सेवा भवन में चल रहे पांच दिवसीय पंचसूत्री कथा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को स्वदेशी विषय पर विशेष कथा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सुधीरानंद महाराज ने कहा कि स्वदेशी को जीवन-शैली में शामिल करके ही हम आर्थिक स्वतंत्रता के साथ सांस्कृतिक सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने कहा कि आधुनिक उपभोक्तावाद के बीच स्वदेशी अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, घरेलू उद्योगों को सहयोग देना और भारतीय कारीगरों को सशक्त करना राष्ट्र की आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत विकास परिषद अवध प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने कहा कि पर्यावरण, स्वदेशी, समरसता, परिवार प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य जैसे पांच सूत्रों से समाज में जागरूकता उत्पन्न करना परिषद का उद्देश्य है। मुख्य यजमान के रूप में प्रयागराज के इंद्रदेव शुक्ला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शशिकांत सक्सेना, रवि चटर्जी, आयोजन समिति के अध्यक्ष राम औतार व महासचिव आरके भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

कृष्णानगर स्थित सुमनतिनाथ सेवा भवन में चल रहे पांच दिवसीय पंचसूत्री कथा महोत्सव में मौजूद श्रद्

कृष्णानगर स्थित सुमनतिनाथ सेवा भवन में चल रहे पांच दिवसीय पंचसूत्री कथा महोत्सव में मौजूद श्रद्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed