फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   svatantra dev will be elected state president after makar sankranti.

मकर संक्रांति बाद भाजपा के निर्वाचित अध्यक्ष हो जाएंगे स्वतंत्र देव, 16 से 18 के बीच चुनाव संभावित

Sun, 05 Jan 2020 02:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Jan 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
svatantra dev will be elected state president after makar sankranti.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मकर संक्रांति के बाद पार्टी के निर्वाचित अध्यक्ष हो जाएंगे। उनके निर्वाचन की प्रक्रिया 16 से 18 जनवरी के बीच पूरी होने की संभावना है। चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय को पर्यवेक्षक नियुक्त किया जा चुका है। पहले इनके चुनाव की औपचारिकता दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ही पूरी हो जानी थी। पर, कुछ कारणों से चुनाव प्रक्रिया टल गई।

विज्ञापन


भाजपा के संविधान के मुताबिक, मनोनीत अध्यक्ष को छह महीने के अंदर निर्वाचित होना जरूरी है। तभी उसे संविधान के मुताबिक विधिवत अध्यक्ष का दर्जा मिलता है। निर्वाचन तभी कराया जा सकता है जब जिला व महानगर इकाइयों में 50 प्रतिशत से ज्यादा के अध्यक्षों का चुनाव हो चुका हो। प्रदेश में भाजपा के सांगठनिक जिले 98 हैं।
विज्ञापन


इनमें 87 जिला व महानगरों के अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है। हालांकि ऐसी स्थिति में अमूमन कोई दूसरा नामांकन नहीं करता है, जिससे प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हो जाए। पर, कोई नामांकन कर ही दें तो फिर चुनाव कराना ही होता है। चुनाव प्रांतीय परिषद के सदस्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ष का कार्यकाल

फिलहाल स्वतंत्र देव के मामले में चुनाव की संभावना नहीं है, लेकिन प्रांतीय परिषद के सदस्यों को बुलाया जरूर जाएगा। कारण, चुनाव न होने पर भी उनकी तरफ से चुनाव प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी करानी होगी।

दरअसल, पार्टी संविधान में राज्य की विधानसभाओं की सदस्य संख्या के अनुसार प्रांतीय परिषद के सदस्य निर्वाचित किए जाते हैं। इसी तरह लोकसभा सीटों की संख्या के अनुसार राष्ट्रीय परिषद के सदस्य निर्वाचित होते हैं।

प्रदेश में प्रांतीय परिषद के 403 और राष्ट्रीय परिषद के 80 सदस्य हैं। इस महीने निर्वाचित होने पर स्वतंत्र देव का अध्यक्ष का कार्यकाल जनवरी 2023 तक का होगा। बशर्ते बीच में कोई और जिम्मेदारी न मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed