{"_id":"69249cd8c95732fc03020df1","slug":"suv-overturned-after-hitting-a-tree-while-trying-to-save-cattle-bank-manager-seriously-injured-lucknow-news-c-13-knp1002-1486529-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मवेशी को बचाने में पेड़ से टकराकर एसयूवी पलटी, बैंक मैनेजर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मवेशी को बचाने में पेड़ से टकराकर एसयूवी पलटी, बैंक मैनेजर गंभीर
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में मोहान रोड पर सोमवार सुबह मवेशी को बचाने में तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकराकर पलट गई। एसयूवी चला रहे अलीगंज निवासी बैंक मैनेजर मनोज वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। अकाउंटेंट उपेंद्र सिंह भी चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मनोज वर्मा और उपेंद्र उन्नाव स्थित बैंक ऑफ इंडिया की मोहान शाखा में काम करते हैं। सुबह दोनों ड्यूटी पर जा रहे थे। करीब 9:30 बजे मोहन रोड स्थित मदारपुर पेट्रोल पंप के पास अचानक एक मवेशी एसयूवी के सामने आ गया। उसे बचाने में तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खंती में चली गई और पेड़ से टकराकर पलट गई।
खुल गए एयर बैग
घटनास्थल से गुजर रहे लोगों व ग्रामीणों ने एसयूवी को सीधा किया। हादसा इतना भीषण था कि एसयूवी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गए। लोगों ने मनोज के पास से मिले मोबाइल से बैंककर्मियों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। दोनों को उन्नाव के मोहान स्थित ग्लोब हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक पीड़ितों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। बैंक कर्मचारी शशांक कुमार ने बताया कि मनोज के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उपेंद्र मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।