फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sutapa sanyal new adg eow

खुद का केबिन बंद मिला, चार्ज लिया कहीं और

Fri, 30 Aug 2013 10:33 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Aug 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
sutapa sanyal new adg eow

आर्थिक अपराध शाखा के डीजी का कमरा बंद होने की वजह से

विज्ञापन
विभाग की नई एडीजी सुतापा सान्याल ने डीजी मुख्यालय में बैठ कर अपना चार्ज लिया। इसे लेकर खासी चर्चा रही।


गुरुवार को दिन में जब एडीजी सुतापा सान्याल ने ईओडब्ल्यू का चार्ज डीजीपी मुख्यालय में बैठकर लिया तो इसे लेकर सवाल उठे। पता चला कि डीजी ईओडब्ल्यू सुब्रत त्रिपाठी का कमरा बंद था, इसलिए सान्याल को डीजीपी मुख्यालय में चार्ज लेना पड़ा।

उस समय तक सुब्रत त्रिपाठी ने अपना चार्ज भी नहीं छोड़ा था। डीजी का कमरा बंद होने और डीजीपी मुख्यालय में चार्ज लेने की वजह से यह चर्चा जोरों पर थी कि नई एडीजी को चार्ज लेने में दिक्कत आ रही है और उन्हें चार्ज लेने से रोकने के लिए डीजी का कमरा बंद रखा गया।

सुतापा सान्याल कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटी हैं और मंगलवार रात को राज्य सरकार द्वारा किए गए अफसरों के तबादलों के क्रम में उन्हें एडीजी ईओडब्ल्यू का एडीजी बनाया गया था।


इस बाबत सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि वह अवकाश पर हैं लिहाजा उनका कक्ष बंद था। वह बोले, यह सही नहीं है कि उन्होंने किसी को चार्ज लेने से रोका या किसी तरह की अड़चन पैदा की। उनके पास दिन में सरकार का वह आदेश भी नहीं आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed