{"_id":"09c3a2c6c8eaf89e6c190ab30d7e2108","slug":"suspension-order-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक समेत तीन का निलंबन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधक समेत तीन का निलंबन खत्म
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Dec 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने गुरुवार को परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के द्वारा चार दिसंबर को कैसबाग बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों पर निलंबित हुए प्रबंधक समेत तीन का निलंबन खत्म करते हुए उनकी बहाली के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जबकि क्षेत्रीय प्रबंधक को बहाल किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
गुरुवार को जिनको बहाल किया गया, उनमें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसके गुप्ता और रामलवट के अलावा पूर्व कैसरबाग अड्डे के प्रभारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी शामिल हैं।
विज्ञापन
एसके गुप्ता कैसरबाग अड्डे के पूर्व प्रबंधक हैं। जबकि रामलवट कैसरबाग डिपो के पूर्व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हैं। ये दोनो अधिकारी अभी मुख्यालय में ही अटैच किए गये।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने निरीक्षण के दौरान पाया था कि अड्डे पर पानी बोतल को 12 के बजाय 18 रुपये में बेंचा जा रहा था। इस लापरवाही पर पांच दिसंबर को क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव चौहान सहित चार को निलंबित किया गया था।