फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suspended student beaten another student

निष्कासित छात्र ने की लविवि में मारपीट

Tue, 30 Jul 2019 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Suspended student beaten another student
सिगरेट पीने से मना किया तो निष्कासित छात्र ने की लखनऊ विवि में मारपीट
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में निष्कासित छात्र अमित सिंह ने सोमवार को शिल्पकला महाविद्यालय की कैंटीन में जाकर बीवीए के छात्र दिव्यांशु चतुर्वेदी के साथ मारपीट की।
इसमें छात्र को काफी चोटें आई हैं। ईंट-पत्थर से हमला करने की वजह से छात्र के नाक व मुंह से खून निकलने लगा। मौके पर पहुंचे डीन ने उसका प्राथमिक इलाज कराया।
विज्ञापन

छात्र की तहरीर पर मामला पुलिस को भेजा गया है। पीड़ित छात्र दिव्यांशु ने बताया कि सोमवार को वह खाली पीरियड में कैंटीन में नाश्ता करने गया था।
जहां पहले से मौजूद निष्कासित छात्र अमित सिंह सिगरेट पी रहा था। जब उसने इस पर आपत्ति दर्ज कराई तो वह गाली-गलौज करने लगा।
इसके बाद उसने फोन करके साथियों को बुला लिया तथा ईंट-पत्थर से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
डीन डॉ. संजीव किशोर गौतम ने बताया कि उन्होंने मामले की सूचना प्रॉक्टर को दे दी है। प्रॉक्टर ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed