फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sushma Kharkwal raised the demand for change in the Swachh Survey

Lucknow News: सुषमा खर्कवाल ने उठाई स्वच्छ सर्वेक्षण में बदलाव की मांग

Tue, 17 Jun 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sushma Kharkwal raised the demand for change in the Swachh Survey
बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। हरियाणा के पंचकूला में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 115वीं कार्यकारिणी बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता की प्रक्रिया में बदलाव और सभी नगर निगम में 74वां संविधान संशोधन लागू करने की मांग उठाई है। लखनऊ की महापौर अखिल भारतीय महापौर परिषद की महासचिव भी हैं।
विज्ञापन

बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल ने मांग उठाई कि स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग की प्रक्रिया को दो अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाए। पहली श्रेणी उन नगर निगमों की होए जहां 74वां संविधान संशोधन लागू है और दूसरी श्रेणी उन नगर निगमों की हो, जहां संशोधन लागू नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी नगर निगमों को एक समान मानकर रैंकिंग देना न्यायसंगत नहीं है। बैठक में सभी महापौरों ने यह मांग भी उठाई कि नगर निगम को मजबूत करने वाला 74वां संशोधन पूरे देश में लागू किया जाए, जिससे नगर निकाय अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकें। इस विशेष बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व शहरी विकास मंत्री विपुल गोयल प्रमुख रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

शिवरी प्लांट की उपलब्धि भी बताई
बैठक में महापौर ने शिवरी प्लांट के कूड़ा प्रबंधन मॉडल की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शिवरी प्लांट में ठोस कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया जा रहा है। कचरे से खाद और जलने वाले ब्लाॅक बनाकर राजस्व अर्जित किया जा रहा है। यह भी बताया कि ब्राजील से आए प्रतिनिधिमंडल और आंध्र प्रदेश के शहरी विकास मंत्री ने भी लखनऊ की सफाई व्यवस्था देखी और सराहना की है। महापौर बताया कि लखनऊ में 1000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन कूड़ा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed