फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sushant Golf City Police arrested 12 gambler of IPL.

Lucknow: आईपीएल पर सट्टा खिलाने वाले 12 गिरफ्तार, टेलीग्राम एप के माध्यम से चल रहा था गोरखधंधा

Mon, 25 Mar 2024 12:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Mar 2024 12:39 AM IST
सार

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने एसबीआई एंक्लेव के एक फ्लैट से 12 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इन सट्टेबाजों के तार दुबई से जुड़े हुए हैं। पूरा धंधा टेलीग्राम ऐप के माध्यम से संचालित हो रहा था।

विज्ञापन
Sushant Golf City Police arrested 12 gambler of IPL.
पुलिस ने गिरफ्तार किए सट्टेेबाज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा का खेल संचालित करने वाले 12 सट्टेबाजों को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 45 मोबाइल, पांच लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के आधा दर्जन बैंक खातों में 10 लाख रुपये मिले हैं, जिसको पुलिस ने फ्रीज करा दिया है। सट्टेबाजी का खेल दुबई से ऑपरेट हो रहा था।

विज्ञापन


डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित एसबीआई एंक्लेव नाम के अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस की एक टीम ने वहां छापेमारी की तो वहां से पुलिस ने 12 लोगों को दबोचा। मौके से पुलिस ने 45 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 6 चेक बुक, दो पासबुक, 14 आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, 21 डेबिट और एक क्रेडिट कार्ड बरामद किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम झारखंड धनबाद निवासी रोहन गोप, आशीष कुमार सिंह, बिहार निवासी शुभम कुमार, जैकी कुमार, झारखंड धनबाद निवासी विजय वावरी, बिहार निवासी प्रभात कुमार, झारखंड धनबाद निवासी राहुल राय, बिट्टू कुमार शाह, छत्तीसगढ़ निवासी राहुल कुमार, झारखंड धनबाद निवासी दीपक शर्मा, एकलव्य कुमार निषाद और विजय कुमार बताया। डीसीपी ने सट्टेबाजों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।


टेलीग्राम ऐप के माध्यम से ऑपरेट होता था धंधा
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि सट्टेबाजी का धंधा पकड़े गए जालसाज ऑनलाइन चला रहे थे। पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि सट्टेबाजी का खेल दुबई से संचालित होता है। पकड़े गए आरोपी टेलीग्राम ऐप के माध्यम से लोगों से संपर्क करते हैं। इसके बाद सट्टेबाज लोगों को ट्रांजेक्शन के लिए क्यूआर कोड भेजते हैं। जाल में फंसे लोग उसकी क्यूआर कोड के माध्यम से जालसाजों को रुपये भेजते हैं और फिर सट्टेबाज उनके रुपये को आईपीएल में लगाते हैं। रुपये लगाने वाले को ऑनलाइन प्वाइंट मिलता है, जिसको वह कभी भी कैश कर सकता है। पूछताछ में सामने आया है कि सट्टेबाजों के तार बंगलुरु, चंडीगढ़ और कोलकाता तक फैले हुए हैं। अभी तक की गई जांच में पकड़े गए आरोपियों के अलग-अलग बैंक खातों में ठगी के 10 लाख रुपये मिले हैं। एडीसीपी ने बताया कि सभी खातों को फिलहाल फ्रीज करा दिया गया है।

आरोपियों के खिलाफ एनसीआरबी पर दर्ज है 25 शिकायतें
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी छोटा-मोटा काम करते हैं। काम के साथ यह लोग ऑनलाइन बेटिंग का धंधा पर करते हैं। अब तक की जांच में आरोपियों के खिलाफ एनसीआरबी पोर्टल पर 25 शिकायतें दर्ज मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed