{"_id":"65d8fda74e0aab90ea0fbf54","slug":"survey-started-for-overbridge-construction-raebareli-news-c-101-1-slko1032-111080-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे शुरू
Sat, 24 Feb 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ राजमार्ग पर मुंशीगंज में प्रस्तावित चार लेन ओवरब्रिज निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को सर्वे का काम शुरू हो गया। इसके बनने से करीब एक लाख से ज्यादा लोगों का सफर आसान होगा। सबसे ज्यादा राहत उन लोगों को मिलेगी, जो एम्स में इलाज कराने के लिए हिचकोले खाते हैं।
दो साल के लंबे इंतजार के बाद 28 दिसंबर 2023 को शासन से निर्माण कराने की स्वीकृति मिली थी। अब सेतु निगम ने सर्वे का काम शुरू करा दिया है। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर स्थित मुंशीगंज कस्बे से डलमऊ जाने वाले मार्ग पर एम्स स्थापित है। इसी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग है।
इस क्राॅसिंग के बंद होने पर जाम के साथ एम्स जाने वाली एंबुलेंस फंस जाती है। इससे रोगियों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे गेट बंद होने से मुंशीगंज चौराहा और दूसरी तरफ एम्स तक वाहनों की लाइन लग जाती है।
विज्ञापन
आम लोगों को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए 750 मीटर चार लेन का ओवरब्रिज बनाया जाना है। 125 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज का एक सिरा रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज में बने बाईपास पर जाकर मिलेगा, तो दूसरा सिरा मुंशीगंज कस्बे से करीब 400 मीटर दूरी पर डलमऊ रोड पर एम्स की तरफ गिरेगा। निर्माण कार्य के लिए 43 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए। सर्वे कार्य शुरू हो जाने से अब जल्दी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
ओवरब्रिज निर्माण के दौरान मुंशीगंज कस्बे में 50 से ज्यादा लोगों के आवास, दुकानें इस दायरे में आएंगी। इनका मुआवजा देने के लिए अलग से 34 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। सर्वे का काम पूरा होने पर मुआवजा बांटा जाएगा। इसी के बाद काम शुरू हो जाएगा।
जल्द शुरू कराया जाएगा काम
ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये मिले है। सर्वे का काम पूरा होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। अब इस कार्य में देरी नहीं होगी।
-राजीव कुमार, सहायक अभियंता, सेतु निगम लखनऊ
मार्च तक पूरा होगा सड़क चौड़ीकरण का काम
रायबरेली। मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग के किनारे स्थित एम्स के पास सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 700 मीटर सड़क में एक तरफ सड़क का चौड़ीकरण कर लिया गया है, लेकिन डामरीकरण काम बचा है। दूसरी तरफ काम अभी बचा है।
सात करोड़ की लागत से होने वाले इस चौड़ीकरण में कभी बिजली के पोल तो कभी वन विभाग के पेड़ रोड़ा बने। इसके चलते काम काफी दिनों तक बंद रहा। बिजली के खंभे और पेड़ हटने के बाद काम ने गति पकड़ी है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि मार्च तक सड़क को फोनलेन बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। काम तेजी से चल रहा है। अब कोई बाधा नहीं है।