फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   survey for coolies started

Lucknow News: कुलियों की आर्थिक स्थिति का सर्वे राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने किया सर्वे

Mon, 25 Aug 2025 05:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
survey for coolies started

विज्ञापन
कुलियों ने सरकार से मांगी रेलवे में नौकरी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कुलियों की आर्थिक स्थिति का सर्वे सोमवार से राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने शुरू किया है। लखनऊ सहित पूरे देश में कुलियों के जीविकोपार्जन के संसाधनों, बच्चों की पढ़ाई, परिवार की स्थिति आदि की रिपोर्ट सर्वे में रहेगी।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कुलियों का सर्वे किया। राष्ट्रीय कुली मोर्चा के कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने बताया कि सर्वे में कुलियों की रेलवे में स्थाई नौकरी के संबंध में, माई कुली एप, ट्रॉली प्रथा और बैटरी रिक्शा के कारण उनकी कमाई में हो रही कमी, परिवार के पालन पोषण में हो रही दिक्कतों, बच्चों की शिक्षा और परिवार की स्वास्थ्य सुविधा, कुली विश्रामगृह की सुविधाओं की जानकारियां रहेंगी। सर्वे को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसदों, रेलवे बोर्ड सदस्यों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कुली मोर्चा के प्रयासों के बाद रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय ने विगत 19 जून को कुलियों की हालातों की नौ बिंदुओं पर जांच करने का आदेश दिया था। देश में कुछ जगहों पर बिना कुलियों से राय लिए मनमाने तरीके से प्रशासनिक अधिकारियों ने रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजी गई। उन्होंने मांग की कि रेलवे के उच्च अधिकारी रेल मंत्रालय के आदेशों का पालन करें और कुलियों की जीवन स्थितियों की बाकायदा जांच कराएं। रेलवे में नौकरी देकर कुलियों की स्थिति को बेहतर बनाने में सरकार मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed