{"_id":"f6d9d7eadf36ae2b38a544b26120528c","slug":"survey-for-child-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे से पता चलेगा, नौनिहाल कितने स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे से पता चलेगा, नौनिहाल कितने स्वस्थ
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे बच्चों में होने वाले कुपोषण का अब सर्वे कराया जाएगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय ने इसका बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत शून्य से पांच साल तक के बच्चों को सर्वे में शामिल किया जाएगा। इसमें सभी बच्चों का वजन लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के ग्रोथ चार्ट से उसकी तुलना की जाएगी।
विज्ञापन
सर्वे के जरिये यह पता लगाने की कोशिश होगी कि प्रदेश के कितने प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार हैं तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रही योजनाओं का इन्हें कितना लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
निदेशालय ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों व जिला कार्यक्रम प्रभारियों को इस सर्वे का सर्कुलर भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी अपनी देख-रेख में ही यह सर्वे कराएंगे।
हर हाल में सर्वे का काम 30 सितंबर तक निपटाने के लिए कहा गया है। सर्वे में अपने- अपने क्षेत्र की आशा व एएनएम का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए गए हैं। इस सर्वे के आधार पर ही पोषाहार के आगे के कार्यक्रम तय किये जाएंगे।