फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   surplus teachers have to apply on line for transfer

सरप्लस टीचरों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन, वेबसाइट पर जारी होगी सूची

Tue, 20 Jun 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Jun 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
surplus teachers have to apply on line for transfer
डेमो - फोटो : demo pic

बेसिक शिक्षा विभाग में सरप्लस अध्यापकों को अपने समायोजन और स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऐसा नहीं करने वालों को जिले के किसी भी विद्यालय में रिक्त पद पर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन


सरप्लस अध्यापकों और रिक्त पदों की सूची प्रत्येक जिले की एनआईसी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने निर्देश दिया है कि सरप्लस अध्यापकों के समायोजन तथा स्थानांतरण की कार्यवाही ऑनलाइन ही की जाएगी।
विज्ञापन


इन शिक्षकों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन कर पदस्थापन के लिए स्वेच्छा से विद्यालयों का विकल्प देना होगा। उन्होंने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले सरप्लस अध्यापकों की सूची और रिक्त पदों का विवरण एनआईसी की वेबसाइट पर डालने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया है कि  सरप्लस शिक्षक की ओर से ऑनलाइन आवेदन नहीं करने पर उनका तबादला जनपद में किसी भी विद्यालय में रिक्त पद पर कर दिया जाएगा। सरप्लस शिक्षकों के समायोजन के बाद बचने वाले रिक्त पदों पर ही स्थानांतरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

... तो अफसरों पर गिरेगी गाज

surplus teachers have to apply on line for transfer
डेमो - फोटो : demo pic
सचिव संजय सिन्हा ने समायोजन एवं स्थानांतरण से पहले सरप्लस शिक्षकों व रिक्त विद्यालयों की सूची, पैन व आधार नंबर एवं जोनवार विद्यालयों की सूचना एनआईसी की वेबसाइट पर 22 जून को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बाधित होने पर संबंधित जनपद के बीएसए सहित अन्य अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगाह किया है कि अफसर किसी भी प्रकार की त्रुटि या शिथिलता न बरतें जिससे उन्हें किसी अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed