{"_id":"5ec380668ebc3e907713d1c1","slug":"surgery-will-be-done-in-government-hospitals-after-corona-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः सरकारी अस्पतालों में कोरोना जांच के बाद होगी सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः सरकारी अस्पतालों में कोरोना जांच के बाद होगी सर्जरी
Tue, 19 May 2020 12:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 May 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पतालों में रूटीन में होने वाले ऑपरेशन पर लगी रोक के बाद फिर से शुरू करने की तैयारी है एहतियात के तौर पर ऑपरेशन से पहले अन्य जांचों के साथ कोरोना जांच भी कराई जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर मरीजों की सर्जरी होगी।
विज्ञापन
रूटीन ऑपरेशन के लिए मरीजों की फेहरिस्त लंबी है। ऐसे में प्राथमिकता गंभीर मरीजों को दी जाएगी। अस्पताल प्रभारियों का कहना है कि पहले चरण में सर्जरी विभाग के ऑपरेशन शुरू होंगे।
विज्ञापन
इसी क्रम में बलरामपुर व सिविल अस्पताल में सर्जरी शुरू की जा रही है। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिमांशु ने बताया कि सर्जरी विभाग के ऑपरेशन पहले शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
गंभीर मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ डीएस नेगी ने कहा कि जो भी मरीज सर्जरी के लिए आएंगे। उनकी जांच के बाद ही सर्जरी का फैसला लिया जाएगा।