{"_id":"5ee716e43329761dbf7217dd","slug":"surgery-of-madhya-pradesh-governor-lalji-tandon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हुई सर्जरी, हालत में सुधार, मुख्यमंत्री ने लिया हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हुई सर्जरी, हालत में सुधार, मुख्यमंत्री ने लिया हालचाल
Mon, 15 Jun 2020 12:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लालजी टंडन का हालचाल लेते मुख्यमंत्री योगी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में सुधार हो रहा है। लिवर संबंधी परेशानी होने पर उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई। चिकित्सकों के अनुसार, पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर ही टंडन को डिस्चार्ज किया जाएगा। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टंडन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि लालजी टंडन को 11 जून की सुबह सांस की दिक्कत, यूरिन में परेशानी और बुखार होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनकी अन्य जांचें की गईं, जिसमें लिवर संबंधी समस्या पाई गई। डॉ. कपूर ने बताया कि लिवर में दिक्कत होने पर उनका सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। इसके उपरांत पेट में रक्त का स्राव बढ़ने पर इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस समय राज्यपाल टंडन को विशेषज्ञों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत में निरंतर सुधार हो रहा है।