{"_id":"60efbb510ac84d316d08d2c5","slug":"suresh-khanna-said-making-false-allegations-then-apologizing-in-court-is-the-custom-of-one-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश खन्ना बोले, झूठे आरोप लगाना, फिर कोर्ट में माफी मांगना एक दल की परिपाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश खन्ना बोले, झूठे आरोप लगाना, फिर कोर्ट में माफी मांगना एक दल की परिपाटी
Thu, 15 Jul 2021 10:06 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:06 AM IST
सार
खन्ना ने कहा कि सरकार भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को बाध्य होगी जो सिर्फ राजनीति करने के लिए सत्तापक्ष के खिलाफ झूठी एफआईआर तक कराने के स्तर तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने आम आदमी पार्टी का बिना नाम लिए कहा कि झूठे आरोप लगाना और फिर कोर्ट में माफी मांगना एक दल की परिपाटी हो गई है। उसी परिपाटी को अपना कर उस दल के एक नेता सनसनीखेज आरोपों से लोगों को बहकाने में लगे हैं। लेकिन, वह यह नहीं बताते कि उन्होंने दिल्ली में यूपी से महंगे दामों पर मेडिकल उपकरण क्यों खरीदे? ऐसी क्या मजबूरी है कि इस पर उनकी सरकार के होंठ सिल गए हैं?
विज्ञापन
खन्ना ने आम आदमी पार्टी के नेता द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बयान पर कहा कि सरकार भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को बाध्य होगी जो सिर्फ राजनीति करने के लिए सत्तापक्ष के खिलाफ झूठी एफआईआर तक कराने के स्तर तक जा सकते हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ दलों के नेता मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने लगे हैं। कोई बिजली मुफ्त देने का लॉलीपॉप दे रहा है तो कोई पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख लोगों को नौकरी देने की बात कर रहा है। योगी सरकार में पहले की तरह केवल चार जिलों को बिजली नहीं दी गई है बल्कि हर घर तक निर्बाध बिजली पहुंचाई गई है।
विज्ञापन