फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   surendra singh's brother says he was killed in political ravalry.

मृतक सुरेंद्र के भाई ने कहा, राजनीतिक रंजिश में की गई हत्या

Sun, 26 May 2019 04:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेसक, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेसक, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 May 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
surendra singh's brother says he was killed in political ravalry.
इलाके में पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
अमेठी में स्मृति ईरानी के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के चचेरे भाई राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सुरेंद्र की हत्या राजनीतिक रंजिश में की गई। इलाके में उनका काफी प्रभाव था। वह मिलनसार स्वभाव के थे।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह 2017 तक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पद पर तैनात थे लेकिन यूपी के विधानसभा चुनाव 2017 में नंदमहर में अखिलेश यादव की सभा के बाद सपा में शामिल हो गए लेकिन चुनाव के बाद फिर से भाजपा में वापस आ गए।
विज्ञापन


सुरेंद्र ने 2005 में पहला पंचायत चुनाव लड़ा था। 2015 में बैकवर्ड के लिए सीट आरक्षित होने के बाद उन्होंने अपने करीबी राम प्रकाश वर्मा को चुनाव लड़ाया था। वारदात के बाद इलाके में पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाई प्रोफाइल मामला होने से जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा अमेठी पहुंच रहे हैं। वहीं, स्मृति ईरानी भी करीब दो बजे पहुंचेंगी।

लखनऊ के केजीएमयू में सुरेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। सुरेंद्र का शव लेने के लिए उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह मौजूद हैं। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

मामले का खुलासा न हुआ तो बड़ा प्रदर्शन करेंगे

surendra singh's brother says he was killed in political ravalry.
इलाके में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

सुरेंद्र सिंह के करीबी मुन्ना सिंह ने कहा कि इन चुनाव के बाद राजनीतिक रूप से उनका कद काफी बढ़ गया था। कुछ लोगों को उनकी तरक्की पसंद नहीं आ रही थी। उन्होंने आशंका जताई कि लोकप्रियता के कारण उनकी हत्या की गई। उन्होंने अपील की कि मामले का खुलासा नहीं हुआ तो बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed