फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   surendra kaliya case

पूर्व विधायक के इशारे पर दर्ज कराया था मुकदमा

Fri, 04 Jun 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
surendra kaliya case
लखनऊ। आलमबाग में पिछले साल हरदोई के हिस्ट्रीशीटर व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कालिया पर हमले में नया मोड़ आ गया है। तीन दिन की रिमांड के आखिरी दो घंटे में कालिया ने पुलिस के सामने कई राज उगले। उसने बताया कि अवध क्षेत्र केएक पूर्व विधायक के इशारे पर उसने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उसके बयान के बाद पुलिस अब इस मामले में दो अन्य लोगों को आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है। जल्द ही इन दोनों का नाम भी मुकदमे में बढ़ा लिया जाएगा।
विज्ञापन

हरदोई के हिस्ट्रीशीटर व रेलवे के ठेकेदार सुरेंद्र कालिया ने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को फंसाने और सरकारी सुरक्षा हासिल करने के लिए 13 जुलाई की शाम को खुद पर फायरिंग करवाई थी। इस मामले में सुरेंद्र कालिया ने अवध क्षेत्र के पूर्व विधायक के कहने पर तहरीर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमले का आरोप लगाया था। यह कुबूलनामा सुरेंद्र कालिया ने बृहस्पतिवार को रिमांड के अंतिम दिन पुलिस अधिकारियों के सामने किया। पुलिस के मुताबिक, अवध क्षेत्र का विधायक पूर्वांचल के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का करीबी रहा है। पुलिस ने सुरेंद्र कालिया का मुकदमा दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो हमले की कहानी ही दूसरी निकली।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में 10 अगस्त को चार शूटरों को गिरफ़्तार किया। चारों शूटरों ने पुलिस के सामने इस बात का कुबूलनामा किया था कि सुरेंद्र कालिया ने खुद ही हमले की साजिश रची थी। उसी ने असलहे उपलब्ध कराए थे। जब इसकी जानकारी कालिया को मिली तो वह लखनऊ से फरार हो गया। पुलिस ने सुरेंद्र पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। इसके बाद वह पश्चिम, दक्षिण व मध्य भारत घूमता हुआ कोलकाता पहुंचा। जहां अवैध असहले के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसने कुबूल किया कि फरारी के दौरान अवध क्षेत्र के इसी विधायक ने मदद की थी। उसके एक रिश्तेदार के घर पर वह कई दिनों तक ठहरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड खत्म होने के बाद भेजा जेल
आलमबाग पुलिस ने सुरेंद्र कालिया की तीन दिन की रिमांड एक जून से ली थी। जो बृहस्पतिवार को समाप्त हुई। पूछताछ के बाद उसे दोपहर में गोसाईंगंज जेल में दाखिल कर दिया गया है। डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा के मुताबिक,सुरेन्द्र से रिमांड पर कई जानकारियां मिली है। इनके बारे में पड़ताल करायी जा रही है। कुछ और साक्ष्य मिलने के बाद जिनके नाम सामने आ रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed