Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Supporters of former Pradhan threatened Pradhan

Lucknow News: पूर्व प्रधान के समर्थकों ने दी प्रधान को धमकी

Sun, 08 Sep 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 08 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Supporters of former Pradhan threatened Pradhan
खीरों (रायबरेली)। क्षेत्र के कान्हामऊ ग्राम पंचायत की खुली बैठक के दौरान पूर्व प्रधान के समर्थकों ने वर्तमान प्रधान के साथ गालीगलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। शनिवार को आरोपियों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस प्रकरण में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


खीरों ब्लॉक की कान्हामऊ गांव में शुक्रवार की दोपहर 1.30 बजे ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास चयन के लिए ग्राम पंचायत की बैठक पंचायत भवन कान्हामऊ में शुरू हुई थी। इसी दौरान पूर्व प्रधान मिथलेश सिंह के पक्ष के लोगों द्वारा ग्राम सभा में बन रही जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी के स्थान के चयन को लेकर विरोध दर्ज कराने लगे।
विज्ञापन

प्रधान इसे सही स्थान बताकर उसका समर्थन करने लगे। इसी बात को लेकर पूर्व प्रधान के चचेरे ससुर सशेंद्र सिंह, चचेरे देवर आशीष सिंह, मनीष सिंह व परिवार के शिवम सिंह, प्रदीप सिंह, श्रीश सिंह लाठी डंडे लेकर प्रधान प्रमोद कुमार के साथ विवाद करने लगे। बैठक में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक बैठक में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ग्राम प्रधान प्रमोद ने थाने में तहरीर देकर पूर्व प्रधान पक्ष के शशेंद्र सिंह, आशीष सिंह, मनीष सिंह, शिवम सिंह, प्रदीप सिंह, श्रीश सिंह के खिलाफ बैठक के दौरान गाली गलौज करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज करके प्रकरण की जांच कराई जा रही है। खंड विकास अधिकारी डॉ. अंजू रानी वर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान पंचायत भवन में हंगामा करना कानूनी अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed