{"_id":"6701db136159f41b79089716","slug":"supervisor-suspended-for-negligence-in-action-lucknow-news-c-13-1-lko1029-903520-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार्रवाई में लापरवाही पर सुपरवाइजर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार्रवाई में लापरवाही पर सुपरवाइजर निलंबित
विज्ञापन
लखनऊ। अवैध निर्माण पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले प्रवर्तन जोन-6 के सुपरवाइजर राम कुमार को एलडीए उपाध्यक्ष ने शनिवार को निलंबित कर दिया। उधर, जोन-6 के अवर अभियंता राकेश कुमार को क्षेत्र से हटाकर मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि राम कुमार के दो ऑडियो वायरल हुए। इनमें से एक में अवर अभियंता राकेश कुमार के नाम पर धन उगाही की जानकारी मिली। यह उगाही प्रवर्तन संबंधी कार्यों के लिए की जा रही थी। दूसरे ऑडियो में आरोपी कर्मचारी की अवैध निर्माण को लेकर कुछ लोगों से बातचीत की जा रही थी। प्रथम दृष्टया पाया गया कि राम कुमार ने प्रवर्तन संबंधी कार्यों में लापरवाही बरती। उसे निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी को सौंपी गई है।