{"_id":"5f2f828ac7d5b10f844eac6a","slug":"sunni-board-will-call-cm-yogi-in-foundation-stone-of-hospital-and-library-ayodhya-mosjid-will-not-be-in-babar-name","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल, लाइब्रेरी के शिलान्यास में सीएम योगी को बुलाएगा सुन्नी बोर्ड, बाबर के नाम पर नहीं होगी अयोध्या की मस्जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल, लाइब्रेरी के शिलान्यास में सीएम योगी को बुलाएगा सुन्नी बोर्ड, बाबर के नाम पर नहीं होगी अयोध्या की मस्जिद
Sun, 09 Aug 2020 10:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में धन्नीपुर गांव में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मस्जिद निर्माण के लिए आवंटित 5 एकड़ जमीन पर अस्पताल, लाइब्रेरी, कम्युनिटी किचन व रिसर्च सेंटर भी बनाए जाएंगे। इनके शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया जाएगा।
यह जानकारी मस्जिद निर्माण के लिए गठित इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव व प्रवक्ता अतहर हुसैन ने दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री न केवल शिलान्यास करने आएंगे, अपितु इनके निर्माण में मदद भी करेंगे।
क्या मुख्यमंत्री मस्जिद की आधारशिला पर भी रखेंगे? इसके जवाब में हुसैन ने कहा कि इस्लाम दर्शन के चार प्रमुख मत है। इन सभी के अनुसार मस्जिद के शिलान्यास का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित मस्जिद का नामकरण बाबरी मस्जिद के नाम पर करने का कोई विचार नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मस्जिद ए नबवी (सऊदी अरब में मदीना की मस्जिद) व कुछ अन्य मस्जिदों को छोड़कर अन्य मस्जिदों के नाम के बहुत मायने नहीं है। अल्लाह की नजर में मस्जिद में किया गया सजदा अहम है। इसके अलावा अन्य बातों का कोई मतलब नहीं है।

Trending Videos
अतहर हुसैन ने बताया कि फाउंडेशन का कार्यालय लखनऊ में 10-12 दिन में काम शुरू कर देगा। उन्होंने बताया अयोध्या के जिलाधिकारी ने मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन हमें सौप दी है। इसके कागजात भी मिल गए हैं।