फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sunit displayed a brilliant performance and defeated Abhishek.

Lucknow News: सुनीत ने दिखाया शानदार खेल, अभिषेक कोे पछाड़ा

Thu, 11 Jun 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Sunit displayed a brilliant performance and defeated Abhishek.
लखनऊ। कोलकाता के 31 वर्षीय सुनीत चौरसिया ने बिना किसी बोगी के आठ-अंडर 62 का शानदार कार्ड खेलते हुए लखनऊ गोल्फ क्लब में खेली जा रही 25 लाख रुपये इनामी राशि वाले डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन विजय कुमार मेमोरियल के दूसरे दौर के बाद दो शॉट की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन

पहले दौर के लीडर पंचकूला के अभिषेक कुमार (65-69) लगातार दूसरे दिन भी बिना बोगी के खेले, लेकिन एक-अंडर 69 के स्कोर के साथ कुल छह-अंडर 134 पर दूसरे स्थान पर खिसक गए। दूसरे दिन का आकर्षण बिपिन मुखिया का होल नम्बर 12 पर ईगल रहा। उन्होंने दूसरा राउंड -3 अंडर (67) के साथ फिनिश किया। वह कुल 3 अण्डर (137) स्कोर के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

सुनीत चौरसिया ने शॉटगन प्रारूप में पार-4 नौवें होल से अपने खेल की शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले नौ होल में तीन बर्डी लगाईं, और फिर अगले नौ होल में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पांच और बर्डी जोड़ीं। इसमें तीसरे से छठे होल तक लगातार चार बर्डी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पहले राउंड में शीर्ष पर रहे अभिषेक कुमार सिर्फ पांचवें होल पर ही एकलौती बर्डी लगा पाए। उनका स्कोर 1 अंडर (69) रहा। वह कुल -6 (134) स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। दिल्ली के पवन कुमार ने दूसरे राउंड में छह (3,4,11,12 और 13वें होल) पर बर्डी लगाई जबकि 2,5,8 और 18वें होल में बोगी लगा बैठे। उन्होंने दूसरा राउंड 2 अंडर (68) के साथ फिनिश किया। वह कुल 5 अंडर (135) के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
दूसरे राउंड के स्टार नोएडा के बिपिन मुखिया रहे। उन्होंने लखनऊ गोल्फ क्लब के सबसे कठिन होल नंबर 12 पर ईगल मारा। इस होल का लेवल पार 5 है। इस टूर्नामेंट में यह अब तक पहला ईगल है। बिपिन ने 3,7 और 15वें होल पर बर्डी भी जमाई। उन्होंने दूसरा राउंड 3 अडर (67) के साथ फिनिश किया। वह कुल 3 अंडर (137) के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

लखनऊ के ऋषि कुमार टॉप-10 में शामिल दूसरे स्थानीय खिलाड़ी रहे, जो दो-अंडर 138 के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर रहे। इस 36-होल टूर्नामेंट का कट छह-ओवर 146 पर तय हुआ, जिससे 71 में से 39 खिलाड़ियों ने अंतिम दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed