फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sunil Oja removed from the post of co-incharge of UP BJP, appointed co-incharge of BJP in Bihar

Lucknow News: सुनील ओझा को यूपी भाजपा के सह प्रभारी पद से हटाया, बिहार में दी गई ये जिम्मेदारी

Wed, 29 Mar 2023 07:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 29 Mar 2023 07:17 PM IST
सार

सुनील भाई ओझा को सह प्रभारी बनाकर काशी क्षेत्र में तैनाती दी गई थी। करीब छह-सात वर्ष काशी क्षेत्र में काम करने के दौरान उन्होंने मिर्जापुर जिले में गढ़ौली धाम के नाम से आश्रम भी बनाया। उन पर आरोप लगे थे कि वह आश्रम के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से आर्थिक सहयोग लेते हैं।

विज्ञापन
Sunil Oja removed from the post of co-incharge of UP BJP, appointed co-incharge of BJP in Bihar
सुनील ओझा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में गढ़ौली धाम आश्रम को लेकर विवादों में आए भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील भाई ओझा को राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश से हटा दिया है। ओजा को बिहार में पार्टी का सह प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को ओझा को यूपी से हटाने और बिहार की जिम्मेदारी देने के आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


सुनील भाई ओझा को सह प्रभारी बनाकर काशी क्षेत्र में तैनाती दी गई थी। करीब छह-सात वर्ष काशी क्षेत्र में काम करने के दौरान उन्होंने मिर्जापुर जिले में गढ़ौली धाम के नाम से आश्रम भी बनाया। उन पर आरोप लगे थे कि वह आश्रम के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से आर्थिक सहयोग लेते हैं। काशी क्षेत्र में चर्चा आम थी कि भाजपा में टिकट या संगठनात्मक पद प्राप्त करने के लिए गढ़ौली धाम में हाजिरी लगाना आवश्यक है। बीते दिनों आश्रम में बेटियों के सामूहिक विवाह के नाम पर चंदा वसूले जाने और सामूहिक विवाह कार्यक्रम में माफिया ब्रजेश सिंह के साथ मंच साझा करने के बाद ओझा को लेकर विवाद बढ़ गया। 
विज्ञापन


भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के अदने से आला तक सभी पदाधिकारियों और सरकार के मंत्रियों को गढ़ौली धाम आश्रम में न जाने और वहां किसी भी तरह का सहयोग न करने का फरमान सुनाया था। अमर उजाला ने 2 मार्च के संस्करण में गढ़ौली धाम नहीं जाएगा। भाजपा का कोई पदाधिकारी शीषर्क से खबर प्रकाशित कर मामले को उजागर किया था। माना जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने काशी क्षेत्र में सुनील भाई को लेकर विवाद बढ़ने के मद्देनजर उन्हें वहां से हटाकर बिहार का सह प्रभारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed