{"_id":"69ad5628033200aa1e02eb61","slug":"suna-hai-kya-the-trick-of-three-pairs-of-suits-worked-in-davos-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुना है क्या: दावोस में काम कर गया तीन जोड़ी सूट का टोटका, दोहरा शतक लगाने की कोशिश में मुखिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुना है क्या: दावोस में काम कर गया तीन जोड़ी सूट का टोटका, दोहरा शतक लगाने की कोशिश में मुखिया
Sun, 08 Mar 2026 04:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 08 Mar 2026 04:27 PM IST
सार
सुना है क्या कॉलम में हम उन कहासुनी का जिक्र करते हैं जो कि सरकार के अलग-अलग विभागों में चर्चा में हैं। आज पढ़ें दावोस के वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को लेकर चर्चित एक टोटके के बारे में। पढ़ें, ये कहासुनी:
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुना है क्या कॉलम में हम उन कहासुनी का जिक्र करते हैं जो कि सरकार के अलग-अलग विभागों में चर्चा में हैं। आज पढ़ें दावोस के वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को लेकर चर्चित एक टोटके के बारे में। वहीं, एक विभाग के मुखिया दोहरा शतक लगाने की तैयारी में हैं तो एक विभाग में अधिकारी ने अपने प्रमोशन के बाद भी फाइलें निपटा दीं। पढ़ें, ये कहासुनी:
सवाल है तीन जोड़ी सूट का
स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में प्रदेश की धूम रही। तीन लाख करोड़ रुपये के करार हुए। सक्सेस पार्टी से पहले अंदर की बात यह है कि जिस कंपनी को पूरे आयोजन का जिम्मा दिया गया था, उसने रवाना होने से पहले टीम के कुछ सदस्यों को तीन-तीन जोड़ी सूट गिफ्ट किए थे। ये सूट दिल्ली में नाप देकर सिलवाए गए थे। सूट से महरूम रहे सदस्य कह रहे हैं कि अलग-अलग रंग के शानदार सूट का टोटका, लगता है काम आ गया।
खुद को किया नॉट आउट
आजकल प्रदेश के उच्च व तकनीकी शिक्षण संस्था में मुखिया नॉट आउट पारी खेलने के लिए पूरा जोर लगाते हैं। कई तो दोहरा शतक लगाने में सफल होते हैं। ऐसे में राजधानी के एक तकनीकी शिक्षण संस्थान के मुखिया कहां पीछे रहने वाले हैं। अपने कार्यकाल के आखिरी समय में जहां उनका एक संगठन विशेष से प्रेम बढ़ गया है। वहीं, वह नॉट आउट दोहरे शतक के लिए नियमानुसार जारी होने वाला संस्थान के मुखिया का विज्ञापन भी जारी नहीं कर रहे हैं। इससे कैंपस में उनके दोहरे शतक की उम्मीद की खूब चर्चा है।
विज्ञापन
आखिर कब तक दबी रहेगी फाइल
लखनऊ मंडल के एक जिले की प्रशासनिक अफसर पिछले साल जमीन के खेल में फंसीं। उन्होंने पदोन्नति के बावजूद पूर्व तैनाती के पद की फाइलों को निपटा दिया था। मैडम की कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई थी। इसमें वह पूरे खेल को कबूल करते और बाबू से लिखा-पढ़ी का मामला फाइल से हटाने की मिन्नत करती सुनाई दे रही हैं। तब से मामले की जांच चल रही है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मैडम ने दबाव और जुगाड़ लगाए हैं, जिससे फाइल दबी हुई है। आखिर ये फाइल कब तक दबी रहेगी?
आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।