{"_id":"69b682a3cc9cf6d20e0d096c","slug":"suna-hai-kya-the-ips-with-the-peg-was-shown-mercy-while-those-installing-smart-meters-were-given-a-class-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suna Hai Kya: पैगबाजी वाले साहब पर मेहरबानी तो स्मार्ट मीटर लगाने वालों की लगी क्लास, पढ़ें आज की कानाफूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suna Hai Kya: पैगबाजी वाले साहब पर मेहरबानी तो स्मार्ट मीटर लगाने वालों की लगी क्लास, पढ़ें आज की कानाफूसी
Sun, 15 Mar 2026 03:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:53 PM IST
सार
यूपी में एक साहब हैं जो अपनी लापरवाही और अंदाज के लिए काफी प्रसिद्ध रहे हैं लेकिन बड़ी कुर्सी उनसे ज्यादा दिन दूर नहीं रहती है। वहीं, स्मार्ट मीटर लगाने वालों की क्लास में अंदर ही अंदर चिंगारी सुलग रही है। पढ़ाई-लिखाई वाले विभाग के अधिकारी नीचे बुला लेने की गुहार लगा रहे हैं। पढ़ें, आज की कानाफूसी:
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में बड़े साहबों के बड़े किस्से हैं। उनका काम और अंदाज अक्सर चर्चा में रहता है। कप्तानी छीन भी ली जाती है तो बड़ी कुर्सी ज्यादा दिन दूर नहीं रहती। वहीं, स्मार्ट मीटर वालों की क्लास में वो सब हुआ जिसकी चिंगारी आग बन सकती है। पढ़ें, आज की कानाफूसी:
विज्ञापन
डिफॉल्टर साहब पर मेहरबानी
महकमे में एक आईपीएस साहब फिर चर्चा में हैं। हाल में उनसे कप्तानी छिन गई। वजह वही पुरानी... लापरवाही और उनका अंदाज। हालांकि साहब की खासियत है कि कुर्सी जाती जरूर है लेकिन ज्यादा दिन खाली नहीं रहती। कॅरिअर की शुरुआत में वीवीआईपी रिहर्सल में दो पैग लगाकर पहुंचने का किस्सा आज भी मशहूर है। कमिश्नरेट में डीसीपी बने तो पैगबाजी ने वहां भी शंट करा दिया। एक जिले की कप्तानी मिली, रवैया भारी पड़ा और चलता कर दिए गए। जुगाड़ से संगम जोन का जिला मिला लेकिन जघन्य वारदात में मौके पर न पहुंचना महंगा पड़ गया। अब चर्चा यही कि साहब की आदत नहीं बदली लेकिन मेहरबान मजबूत रहे हैं।
विज्ञापन
मीटर से उठता धुआं
प्रदेश में स्मार्ट मीटर दर्द दे रहा है। यह दर्द उपभोक्ताओं को ही नहीं बल्कि इसे स्थापित करने और निगरानी करने वालों को भी मिल रहा है। दो दिन पहले एक बैठक हुई। बताया जाता है कि मीटर लगाने वालों की क्लास लगी। क्लास लगाने वाले आला अफसर ने उन शब्दों का भी प्रयोग किया जो नहीं करने चाहिए थे। अब उनके शब्द को पकड़कर इंजीनियर अंदर-अंदर चिंगारी सुलगा रहे हैं। अब देखना है कि यह चिंगारी आग का गोला बनती है या नहीं।
विज्ञापन
हमको कोई नीचे बुला ले
प्रदेश के पढ़ाई-लिखाई वाले विभाग के हाल अजीब हैं। अक्सर विभागों में अधिकारी खुद को लिफ्ट करके ऊपर जाने के लिए जोर लगाते हैं लेकिन यहां तो परेशान अधिकारी-कर्मचारी खुद को नीचे बुलाने की मांग कर रहे हैं। विभाग की तीन मंजिला बिल्डिंग में तीसरे तल पर बैठने वाले आजकल खासे परेशान हैं। उनका कहना है कि कोई भी किसी तरह करके हमको नीचे बुला ले। कइयों ने तो अपने मूल विभाग में जाने के लिए आवेदन भी कर दिया है ताकि उन्हें भी कुछ राहत मिल सके।
आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।