फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Summmer vacation extended till 28 June.

UP News: स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ाई गईं, 28 जून से विद्यालय आना शुरू कर देंगे बच्चे

Fri, 14 Jun 2024 04:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 14 Jun 2024 04:38 PM IST
सार

यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं, बच्चे 28 जून से स्कूल आना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
Summmer vacation extended till 28 June.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। वहीं, बच्चे 28 जून से स्कूल आएंगे। 28 जून से बच्चे सुबह 7.30 बजे से 10.00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। वहीं, एक जुलाई से स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जानकारी दी है। बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की थी। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को भेजे पत्र में कहा था कि पूरा प्रदेश भीषण गर्मी व लू से तप रहा है। ऐसे में विद्यालयों को 18 जून से खोलना हितकर नहीं होगा। वहीं शिक्षकों की परस्पर तबादले की प्रक्रिया भी चल रही है। इसे देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 30 जून तक की जाएं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें - यूपी: पुलिस के पद आउटसोर्स करने के मुद्दे ने पकड़ा तूल, प्रियंका-अखिलेश ने लगाए आरोप, पुलिस कराएगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश ने बिजली खपत में बनाया नया रिकॉर्ड, 12 जून की रात 30 हजार मेगावाट के ऊपर पहुंची आपूर्ति


उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को भेजे पत्र में कहा है कि वर्तमान में प्रदेश भर में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed