फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Summer vacation in basic shiksha parishad school till 26 June.

UP News: बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बढ़ाई गईं गर्मी की छुट्टियां, अब 26 जून तक रहेगा अवकाश

Thu, 08 Jun 2023 06:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Jun 2023 06:14 PM IST
सार

यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 26 जून 2023 तक के लिए बढ़ा दी गई है। पहले 15 जून तक ही छुट्टियां घोषित की गई थीं।

विज्ञापन
Summer vacation in basic shiksha parishad school till 26 June.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में बेसिक के विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी 15 जून से बढ़ाकर 26 जून तक कर दी गई है। विभाग के अनुसार निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गर्मी की छुट्टी 27 दिन है जबकि वह घोषित 20 दिन ही की गई थी। इसे देखते हुए गर्मी की छुट्टियां बढ़ाकर 26 जून तक की जाती है। हालांकि 21 जून को योग दिवस पर हर विद्यालयों में आयोजन किए जाएंगे।

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल के अनुसार विद्यालयों में गर्मी और जाड़े की कुल मिलाकर 42 दिन का अवकाश स्वीकृत किया गया है। इस क्रम में बेसिक विद्यालयों में अब 20 मई से 26 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस बीच 21 जून को योग दिवस के क्रम में एक दिन पहले स्कूलों को खुलवाकर साफ-सफाई करवाई जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें - चेक रिपब्लिक की बनी रिवॉल्वर से हत्यारे ने किया हमला, क्या एक और साथी मौजूद था... जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - जीवा को मारने वाले शूटर का विजय नहीं ये है असली नाम, दर्ज हैं सिर्फ इतने केस; पूरी कहानी

21 जून को योग दिवस पर योगाभ्यास किया जाएगा। इसके बाद 27 जून को भी विद्यालय खोलने से पहले साफ-सफाई, बेहतर पेयजल, बैठने व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि परिषद के अधीन चल रहे मान्यता प्राप्त विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों के संबंध में निर्णय लेने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति अधिकृत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed