फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   summer special train

अगले माह से चलेगी बांद्रा के लिए स्पेशल ट्रेन

Wed, 26 Mar 2014 11:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Mar 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
summer special train

रेलवे प्रशासन ने गर्मी की छटि्टयों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनल-लखनऊ जंक्शन के बीच 5 अप्रैल से 30 जून तक एक जोड़ी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

ट्रेन 09014 लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक सोमवार 07, 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई , 02, 09, 16 ,23 एवं 30 जून को लखनऊ जंक्शन से रात 12:10 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन कानपुर, कन्नौज, फर्रूखाबाद, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, कोटा, रामगंज मंडी, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वड़ोदरा, सूरत, बोरीवली स्टेशनों से होती हुई दूसरे दिन सुबह 07.35 बजे बान्द्रा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन 09013 बांद्रा टर्मिनल-लखनऊ जंक्शन समर साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शनिवार 05, 12, 19, 26 अप्रैल, 03, 10, 17, 24, 31 मई, 07, 14, 21 एवं 28 जून, 2014 को बांद्रा टर्मिनल से दोपहर 12.25 बजे छूटेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन रात 10:30 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।


अतिरिक्त बोगी लगेगी

ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने का आदेश दिया है।



26 मार्च को मंडुवाडीह-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस में मंडुवाडीह से, गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस में गोरखपुर से और 28 मार्च को सिकन्दराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में सिकन्दराबाद से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।

वहीं दूसरी ओर ट्रेन 12103 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में 28 मार्च से पुणे से और 12104 लखनऊ जंक्शना - पुणे एक्सप्रेस में 30 मार्च से लखनऊ से एसी तृतीय की एक बोगी स्थायी रूप से लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed