फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Two teenagers died because of electric shock.

Sultanpur: शादी में लाइटिंग के करंट से दो किशोरों की मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां

Mon, 08 Jul 2024 05:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Jul 2024 05:10 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

विज्ञापन
Sultanpur: Two teenagers died because of electric shock.
मृतक दोनों किशोर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर के धनपतगंज थानाक्षेत्र के पियरापार गांव मे रविवार की देर रात विवाह के दौरान की गई लाइटिंग के लिए लगाए गए तारों की चपेट में दो किशोर आ गए। करंट से उनकी वहीं मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

विज्ञापन


मायंग गांव मजरा पियरा पार निवासी विश्राम के घर लड़की की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। द्वार पूजा के बाद महिलाएं तकरीबन 12 बजे लावा की रस्म अदायगी के लिये घर के सामने नाचते गाते कुछ दूर गईं। साथ में डीजे की धुन पर नाचने के लिये गांव के केशराम (15) पुत्र स्व. कालीदीन निषाद और साथ में सुरजीत (15) पुत्र स्व. रामकिशोर साथ-साथ हो लिये। रस्म अदायगी चल रही थी उसी समय जमीन पर गिरे तार के करंट की चपेट में केशराम और सुरजीत आ गए।  जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा बैठक: बीएल संतोष बोले- ओबीसी-दलित वोटरों को वापस लाने में जुटे पार्टी, उपचुनावों पर करें फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 24 घंटों में रिकॉर्ड बारिश, 15 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट


हालांकि, ग्रामीण दोनों को लेकर धनपतगंज सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव मे कोहराम मच गया और शादी की खुशी मातम मे बदल गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। केश राम की मां क्रांति देवी व सुरजीत की मां सीतापति दोनों ने झटका करंट लगाने वाले खेत के स्वामी और डेकोरेशन का काम करने वाले के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी पण्डित त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। केस दर्ज किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

एक ही खंभा होने से झटका मशीन के तार में आ गया था बिजली का करंट
ग्रामीणों के अनुसार जिस जगह हादसा हुआ वहां पर एक खेत में झटका मशीन के लिए तार लगाए गए थे। इन्हीं तार के खंभों में डेकोरेटर ने बिजली के तार भी लगा दिए थे। झटका मशीन का एक तार जमीन पर गिरा था, एक ही खंभा होने के कारण उसमें भी बिजली का करंट आ गया था। बहरहाल सही स्थिति पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

दोनों सहपाठी और दोस्त साथ ही दोड़ गए दुनिया
धनपतगंज। केशराम और सुरजीत दोनों ही कक्षा छह में पढ़ते थे। दोनों साथ ही आते-जाते थे और दोनों में गहरी दोस्ती थी। ग्रामीणों के अनुसार अक्सर वे साथ ही रहते थे और अंत में दोनों ने एक साथ ही दुनिया भी छोड़ दी। दोनों के ही परिवारों की माली हालत ठीक नहीं है। केश राम पांच भाइयों में सबसे छोटा था तो सुरजीत भी चार भाइयों में सबसे छोटा था। छोटे और सबसे दुलारे बेटों की मौत से केश राम की मां क्रांति देवी और सुरजीत की मां सीतापति दोनों सदमे की हालत में हैं। रह-रहकर दोनों कहती हैं कि अभी उनके बेटे वापस आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed