फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Two teenage girls including groom's sister kidnapped during marriage ceremony.

Sultanpur: वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की बहन समेत दो किशोरियां अगवा, केस दर्ज

Tue, 26 Nov 2024 09:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Nov 2024 09:38 PM IST
सार

सुल्तानपुर के कादीपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की बहन समेत दो किशोरियों को अगवा कर लिया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Sultanpur: Two teenage girls including groom's sister kidnapped during marriage ceremony.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 22 नवंबर की रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की बहन समेत दो किशोरियों को अगवा करने का मामला सामने आया है। दूल्हे के पिता ने एक युवक को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों के साथ किशोरियों की खोजबीन में लगी है। अगवा किशोरियों में से एक अयोध्या की रहने वाली है।

विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता के बेटे का विवाह एक मैरिज लॉन में 22 नवंबर को था। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान वर और वधू के सभी रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे। द्वारचार के बाद अन्य रस्में पूरी की गईं। विवाह के दौरान रात्रि करीब दो बजे अचानक से दूल्हे की सगी व ममेरी बहन लापता हो गई। उन दोनों की काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: कांग्रेस ने संविधान में चुपके से जोड़े सेक्युलर और समाजवादी शब्द, अंबेडकर ने नहीं लिखे ये शब्द
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामदरबार के पूरा होने की तारीख तय, रामलला को अब तक उपहार में मिली 940 किलो चांदी


दूल्हे के पिता का आरोप है कि वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान गांव के ही अभिषेक अग्रहरि व उसके एक दोस्त ने उनकी बेटी व भतीजी को फोन करके कार्यक्रम स्थल से झांसा देकर बाहर बुलाया। इसके बाद दोनों किशोरियों को आरोपी अपने साथे लेकर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज लिया गया है। किशोरियों को खोजने के लिए सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed