फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Robbery mastermind interrogated in jail.

Sultanpur: जिला कारागार में डकैती कांड के मास्टमाइंड के दर्ज किए गए बयान, जेल में हुई पूछताछ

Fri, 06 Sep 2024 10:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Sep 2024 10:04 PM IST
सार

डकैती कांड के विवेचक सुल्तानपुर नगर कोतवाल एके द्विवेदी ने जिला कारागार में बंद विपिन सिंह से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। जेलर हिमांशु रौतेला ने बताया कि सुल्तानपुर डकैती कांंड को लेकर कोर्ट के आदेश पर सुल्तानपुर नगर कोतवाली प्रभारी और विवेचक एके द्विेवेदी ने आरोपी विपिन सिंह से जेल में पूछताछ की।

विज्ञापन
Sultanpur: Robbery mastermind interrogated in jail.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर सराफा डकैती कांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर विपिन सिंह के शुक्रवार को जिला कारागार में विवेचक ने बयान दर्ज किए। करीब आधा घंटे तक जिला कारागार में सुल्तानपुर पुलिस के विवेचक ने विपिन सिंह से इस कांड के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन


सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में डकैती कांड के मास्टरमाइंड विपिन सिंह को जिला कारागार से सुल्तानपुर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था। सीजेएम नवनीत सिंह ने उसका सराफा डकैती कांड में रिमांड बनाकर 17 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया था। वहीं कोर्ट ने विवेचक को विपिन का बयान लेने की अनुमति दी थी। विपिन सिंह ने बीती 29 अगस्त को गैंगस्टर के पुराने मामले में गैंगस्टर कोर्ट में चुपचाप समर्पण कर दिया था।
विज्ञापन


समर्पण करने की जानकारी पर पुलिस ने उसे सुल्तानपुर लाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। सराफा डकैती कांड की विवेचना कर रहे नगर कोतवाल एके द्विवेदी की अर्जी पर सीजेएम नवनीत सिंह ने विपिन सिंह के खिलाफ वारंट बी जारी करने का आदेश दिया था। कोर्ट से मिले वारंट बी को पुलिस ने रायबरेली जेल में तामील कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को डकैती कांड के विवेचक सुल्तानपुर नगर कोतवाल एके द्विवेदी ने जिला कारागार में बंद विपिन सिंह से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। जेलर हिमांशु रौतेला ने बताया कि सुल्तानपुर डकैती कांंड को लेकर कोर्ट के आदेश पर सुल्तानपुर नगर कोतवाली प्रभारी और विवेचक एके द्विेवेदी ने आरोपी विपिन सिंह से जेल में पूछताछ की। साथ ही बयान दर्ज किए। करीब आधा घंटे तक विवेचक ने मामले को लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed