फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Murder by stabbing in a dispute over dance at a wedding

सुल्तानपुर:शादी में डांस को लेकर विवाद में चाकू घोंपकर हत्या, बाद में आरोपी के चाचा की संदिग्ध हालत में मौत

Sun, 17 Dec 2023 09:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 17 Dec 2023 09:03 AM IST
सार

गांव के श्यामलाल बिंद की बेटी का विवाह जौनपुर जिले के सरपतहा थाने के बसहर हुसैनपुर निवासी मुलायम बिंद के साथ तय था। बरात करीब 10 बजे द्वारचार के लिए आई तो डीजे पर डांस करने के विवाद में चाकू चल गए।

विज्ञापन
Sultanpur: Murder by stabbing in a dispute over dance at a wedding
गांव में शादी के दौरान डांस को लेकर बराती-घराती पक्ष में विवाद हो गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। शादी में डीजे में डांस को लेकर हुए विवाद में एक के बाद एक दो हत्याएं हो गईं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है। अखंडनगर थाने के बेलवाई माधवपुर गांव में शादी के दौरान डांस को लेकर बराती-घराती पक्ष में विवाद हो गया। इस दौरान घराती पक्ष के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दूसरे पक्ष को पुलिस थाने ले गई। उधर, एक आरोपी के चाचा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में पिटाई से उनकी मौत हुई है जबकि पुलिस अफसर इसे जांच का विषय बता रहे हैं।

विज्ञापन


गांव के श्यामलाल बिंद की बेटी का विवाह जौनपुर जिले के सरपतहा थाने के बसहर हुसैनपुर निवासी मुलायम बिंद के साथ तय था। बरात करीब 10 बजे द्वारचार के लिए आई तो डीजे पर डांस करने के विवाद में चाकू चल गए। आरोप है कि बरात पक्ष के चंदन, अमन व राहुल निवासी दामोदरपुर कोतवाली कादीपुर ने श्यामलाल के पड़ोसी पूर्णमासी बिंद के बड़े बेटे सूरज (18) के सीने में चाकू घोंप दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी हाथापाई में सूरज के छोटे भाई सचिन (17), पड़ोसी सचिन गौैड़ (16) व अजय (15) भी घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। जहां सूरज को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता पूर्णमासी बिंद की तहरीर पर चंदन, अमन व राहुल व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को केस में नया मोड़ आ गया। पुलिस ने हत्यारोपी चंदन के पिता राम भुआल, उसके चाचा रामजी (45) निवासीगण दामोदरपुर कोतवाली कादीपुर व फूफा मेवालाल निवासी नारामधईपुर थाना दोस्तपुर को अखंडनगर थाने पर बुलाया। मेवालाल का आरोप है कि तीनों बाइक से थाने जा रहे थे। रास्ते में लोकनाथपुर गांव के पास पुलिस टीम ने तीनों को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस वाहन पर बिठाकर राहुलनगर चौकी पर ले गई। जहां बंद कमरे में राम भुआल व रामजी को डंडे व बेल्ट से मारापीटा। इससे रामजी बेहोश हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस बुलवाकर रामजी को सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में मौत की बात जांच से ही सामने आएगी। फिलहाल रामजी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed