फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur Lok Sabha: Voting started, queues were seen at the booth since morning, Maneka Gandhi's reputation a

सुल्तानपुर लोकसभा: वोटिंग खत्म, कुल 55.60 प्रतिशत मतदान, धूप के कारण कई बूथों पर पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 25 May 2024 08:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 May 2024 08:48 PM IST
सार

Sultanpur Lok Sabha: सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र में आज वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार यहां 55.50 प्रतिशत मतदान हुआ। 

विज्ञापन
Sultanpur Lok Sabha: Voting started, queues were seen at the booth since morning, Maneka Gandhi's reputation a
धूप के कारण बूथों पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चुनाव आयोग से लेकर राजनीतिक दलों ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जो कसरत की थी, वह तेज गर्मी के आगे पस्त हो गई। मतदाता घरों से कम निकले और मतदान प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव से भी कम रह गया। केवल 55.60 फीसदी मतदान शाम छह बजे तक हुआ है। शाम छह से सात बजे के बीच केवल 22 बूथों पर मतदान हुआ है। ऐसे में बीते साल पड़े 56.68 फीसदी मतों का रिकाॅर्ड टूटना अंतिम आंकड़ों में भी मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन

सुबह सात बजे से जिले के 1991 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की कतार लग गई, लेकिन 11 बजते-बजते अधिकांश बूथों पर सन्नाटा दिखने लगा। 11 बजे तक हर दो घंटे में जहां 14 फीसदी से अधिक मतदान हो रहा था। वह एक से पांच बजे के बीच प्रति दो घंटे में 10 फीसदी की रफ्तार पर आ गया। शाम पांच बजे के बाद तो महज दो या तीन फीसदी वोट ही डाले गए।
विज्ञापन


वोटिंग का विधानसभावार आंकड़ा देखें तो मतदान में सबसे आगे सुल्तानपुर रही, जहां 56.37 फीसदी मतदान हुआ। जबकि सबसे कम 55.28 फीसदी मतदान लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में हुआ। कम वोटिंग की वजह गर्मी को ज्यादा माना जा रहा है। क्योंकि जहां पिछले तीन-चार दिनों से तापमान नीचे चल रहा था। वहीं शनिवार को तापमान 41.5 डिग्री तक पहुंच गया। मतदान के आंकड़ों के बारे में उपजिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ला ने कहा कि अभी यह अंतिम आंकड़े नहीं हैं। इसमें कुछ बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25,678 लोग किए गए पाबंद, 3,322 पर शांतिभंग की कार्रवाई
जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर तीन माह में 25,678 लोग पाबंद किए गए हैं। 3,322 लोगों पर शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई की गई। 43 लोगों को जिला बदर किया गया है। इसमें से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 1,246 हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें से 523 के खिलाफ शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई की गई है। 343 लोगों पर 110 जी की कार्रवाई की गई है। 216 पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। जिले मेंं 14,165 शस्त्र लाइसेंस हैं। इसमें से 10,640 असलहे जमा कराए गए हैं।

ईवीएम न चलने व गड़बड़ी की सूचना पर इधर-उधर भागते रहे प्रत्याशी

धीमे मतदान और गड़बड़ी की अफवाहें दिन भर उड़ती रहीं। सूचनाओं पर प्रमुख दलों के प्रत्याशी दिनभर इधर से उधर भागते रहे। कुछ जगहों पर प्रत्याशियों ने बैठकर मतदान की स्थिति का जायजा लिया। शाम को मतदान समाप्ति के बाद उन्हें राहत मिल सकी। लोकसभा के चुनाव मैदान में भाजपा, सपा व बसपा समेत नौ प्रत्याशी डटे हैं। शनिवार सुबह छह बजे मॉकपोल शुरू होने के पहले ही तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी क्षेत्र में निकल गए। सात बजे मतदान शुरू हुआ। इसके बाद कहीं ईवीएम न चलने तो कहीं वोटरों के धमकाने व गड़बड़ी करने की अफवाहें उड़ने लगीं। इस पर सुबह से ही तीनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार इधर से उधर दौड़ते रहे।

शहर में कुछ बूथों का जायजा लेने के बाद मत प्रभावित होने की सूचना पर भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी धनपतगंज के केवटली, सरैयामाफी व देहली बाजार समेत कई बूथों पर पहुंचीं। कटका खानपुर बूथ पर भाजपा प्रत्याशी ने गड़बड़ी करने के आरोपियों पर कार्रवाई का निर्देश पुलिस को दिया। इसके बाद वह विभिन्न सूचनाओं पर सदर, कादीपुर व लंभुआ विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर पहुंचीं और स्थिति की जानकारी ली।

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रत्याशी के पहुंचने पर कुछ जगहों पर अफवाह सुनने को मिली और अन्य जगह स्थितियां ठीक हो गईं। सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद भी दिनभर इस बूथ से उस बूथ पर दौड़ते रहे। सुबह शहर से निकलने के बाद धनपतगंज के महमूदपुर, उतुरी, अमउजासरपुर, गरथौली और सदर के गोपालपुर में वोटरों को धमकाने समेत अन्य सूचनाएं मिलीं।महमूदपुर बूथ पर सपा प्रत्याशी आधे घंटे तक रहे। पूर्व विधायक अनूप संडा ने बताया कि इसके बाद सपा प्रत्याशी कादीपुर, लंभुआ की सूचनाओं पर मौके पर पहुंचे। महमूदपुर, गोपालपुर समेत कई जगहों पर मतदान को लेकर पीठासीन अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से शिकायत की।

इसी तरह बसपा उम्मीदवार उदराज वर्मा सुबह से ही बूथों का भ्रमण करते रहे। कादीपुर व लंभुआ में मतदान प्रभावित करने की शिकायत उन्होंने एआरओ से दर्ज कराई। शाम को मतदान समाप्त होने पर प्रत्याशियों को दौड़-भाग से कुछ राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed