मस्जिद के बाद अब मेले पर विवाद: हिंदूवादी संगठनों की चेतावनी... पांचोपीरन दरगाह पर नहीं लगने देंगे मेला
हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि पांचोपीरन दरगाह में लगने वाला मेला हिंदुओं के अपमान का प्रतीक है। अगर इसे तत्काल रोकने का आदेश नहीं दिया गया तो हिंदूवादी संगठन सीधी कार्रवाई करेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल, बहराइच के बाद अब मुस्लिम आक्रांता सैय्यद सालार मसूद गाजी के पांच सिपहसालारों की सुल्तानपुर स्थित कब्रगाह पांचोपीरन में लगने वाले सावनी मेला पर हिंदूवादी संगठनों ने प्रश्न उठा दिया है। शनिवार को इन संगठनों ने सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में सैय्यद सालार गाजी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये शहर में गोमती किनारे स्थापित पांचोपीरन दरगाह में हर साल सावन माह में लगने वाले सावनी मेले को हिंदू अपमान का प्रतीक बताते हुए इसपर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
जैसा कि विदित है कि यूपी के सुल्तानपुर शहर में गोमती के दक्षिणी तट पर सैकड़ों साल पुरानी पांचोपीरन दरगाह है। सरकारी अभिलेखों व जनश्रुतियों के अनुसार इस दरगाह में मुस्लिम आक्रांता महमूद गजनवी के भांजे सैय्यद सालार मसूद गाजी के सिपहसालारों की कब्रे हैं जिन्हें तत्कालीन कुशपुर के भर राजा नंदकुंवर ने मार गिराया था। इसी दरगाह पर हर साल सालाना उर्स व सावनी मेला लगता है। बताते हैं कि सावनी मेला कुशपुर के अंतिम हिंदू शासक राजा नंदकुंवर पर मुस्लिम आक्रांता खिलजी की विजय के 'उल्लास' व हिंदुओं के अपमान का प्रतीक है। जिसके विरोध में गौरक्षा वाहिनी प्रमुख सर्वेश सिंह की अगुवाई में विश्व हिंदू महासंघ व विहिप आदि हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। 'गाजी-पाजी' के नारे खूब लगाए गए।
ये भी पढ़ें - आप सांसद बोले- मांस की दुकान के साथ शराब, केएफसी और नॉनवेज बेचने वाले रेस्टोरेंट भी बंद करे सरकार
ये भी पढ़ें - चित्रकूट में 11 करोड़ से बनेगा ईको टूरिज्म पार्क, ईको लॉज... हट व एम्फीथिएटर के साथ फूड कोर्ट भी होगा
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को सौंपा जिसमें तत्काल पांचोपीरन के सालाना उर्स व सावनी मेले पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आवश्यक कदम शीघ्र नहीं उठाए गए तो हिंदूवादी संगठन सीधी कार्रवाई करेंगे। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह, सिद्धार्थ शुक्ल, जयशंकर दूबे, दिवाकर रघुवंशी, वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश मिश्रा, धनपतगंज ब्लाक प्रभारी प्रदीप सिंह, कुड़वार ब्लॉक प्रभारी गया बख्श दूबे, कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, क्षत्रिय समिति के सौरभ सिंह,गौरक्षा वाहिनी के जिला संयोजक राकेश सिंह दद्दू, जिला उपाध्यक्ष शशिधर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव बंटू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कसौधन, जिला सचिव सुभाष सोनकर, जिला सचिव मुकेश कसौधन, जिला सचिव किरण सोनी, जिला महामंत्री प्रशांत गौरव श्रीवास्तव उर्फ रानू, जिला उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, कार्यालय प्रभारी अनुज प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.