{"_id":"67912e71fc1d2eeef30adb5f","slug":"sultanpur-engine-of-shuttle-superfast-failed-train-remained-standing-in-deserted-area-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: शटल सुपरफास्ट का इंजन हुआ फेल, सुनसानइ इलाके में खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: शटल सुपरफास्ट का इंजन हुआ फेल, सुनसानइ इलाके में खड़ी रही ट्रेन
Wed, 22 Jan 2025 11:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:14 PM IST
सार
सुपरफास्ट एक्सप्रेस का इंजन बुधवार की रात फेल हो गया। सुनसान इलाके में ट्रेन के खड़े होने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
सूनसान में खड़ी रही ट्रेन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ से वाराणसी के बीच चलने वाली 20402 सुपरफास्ट एक्सप्रेस का इंजन बुधवार की रात फेल हो गया। इस दौरान ट्रेन काफी देर तक सुनसान इलाके में खड़ी रही। इससे ट्रेन की बोगी में मौजूद यात्री भी परेशान हुये। रात करीब 9:15 बजे खबर भेजे जाने तक दूसरे इंजन की व्यवस्था नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
बुधवार को शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात आठ बजकर छः मिनट पर सुलतानपुर जंक्शन से वाराणसी के लिए रवाना हुई। करीब 12 किमी की दूरी तय करने के बाद ट्रेन पखरौली व भदैया रेलवे स्टेशन के बीच खड़ी हो गई। चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन,सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
आरपीएफ चौकी प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि ट्रेन का इंजन फेल होने की जानकारी मिली है। मौके पर अतिरिक्त फोर्स भी भेजी गई है। इसके अलावा ट्रेन से संबंधित कर्मचारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन