फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Dispute over protesting against bursting of firecrackers, woman beaten to death

Sultanpur: पटाखा दगाने का विरोध करने पर विवाद, महिला की पीट-पीटकर हत्या, चार बच्चे हुए अनाथ

Sat, 02 Nov 2024 05:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Nov 2024 05:24 PM IST
सार

सुल्तानपुर के लंभुआ थाने के एक गांव में पटाखा दगाने का विरोध करने पर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला के चार बच्चे अनाथ हो गए। 

विज्ञापन
Sultanpur: Dispute over protesting against bursting of firecrackers, woman beaten to death
मृतक महिला व वारदात के बाद लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर के भदैंया के रहायकपुर गांव मे शुक्रवार की रात घर के सामने पटाखा दगाने का विरोध करने कर महिला की पीटकर हत्या कर दी गयी। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतका के पति की पहले ही मौत हो गयी है ।

विज्ञापन


भदैंया के लंभुआ थाना के रहायकपुर गांव निवासी रामनायक पाठक का पड़ोस के दुर्गेश कुमार से काफी दिनो से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दीपावली के दूसरे दिन रामनायक के घर के लोग सामने स्थित दुर्गेश के घर के सामने पटाखा दगा रहे थे । इसका विरोध करने पर राम नायक व परिजन मारपीट पर आमादा हो गये तथा दुर्गेश से विवाद करने लगे। यह देखकर विधवा महिला कलावती (42) पत्नी स्व दयाराम बीचबचाव करने आई तो विरोधी उनकी भी पिटाई करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दीपावली पर 600 प्रतिशत बढ़े बर्न और 50 ट्रॉमा के मामले, रात भर दौड़ती रहीं 108 एम्बुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिहार सम्पर्क क्रांति में बम की खबर से हड़कंप: गोंडा में ट्रेन रोककर की गई तलाशी, मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम


इसी दौरान वह गिर गयी और उसके सिर मे गंभीर चोट आई जिससे मौके पर ही कलावती की मौत हो गयी। मृतक की पुत्रवधू पूजा ने लंभुआ थाने मे नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लंभुआ पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल मे जुटी हुई है। लंभुआ अथानाध्यक्ष अखंड देव मिश्र ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। विवाद मे चोट लगने से महिला की मौत हुई है।

 

मृतका के पति की पहले हुई मौत, चार बच्चे हुए अनाथ
मृतका कलावती के पति दयाराम की चार साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह किसी तरह अपने बच्चों का पेट मेहनत मजदूरी कर पालती है। उसके चार बच्चे अरुण कुमार, मुकेश कुमार, दुर्गेश कुमार और एक बेटी रोशनी है। जिसमें दो बेटों का विवाह हो चुका है। एक बेटी व एक बेटा अविवाहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed