फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Block Pramukh Elction in Dhanpatganj.

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: भाजपा और सपा में टक्कर, पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू की मां उषा सिंह ने भरा पर्चा

Tue, 20 Aug 2024 05:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Aug 2024 05:22 PM IST
सार

आजादी के बाद से ही इस सीट पर मायंग परिवार का दबदबा रहा है। मंगलवार को भाजपा से पार्वती देवी और सपा से पूर्व विधायक इसौली चंद्रभद्र सिंह सोनू की मां ऊषा सिंह ने नामांकन किया।

विज्ञापन
Sultanpur: Block Pramukh Elction in Dhanpatganj.
उम्मीदवार पार्वती देवी और उषा सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा से पार्वती देवी और सपा से पूर्व विधायक इसौली चंद्रभद्र सिंह सोनू की मां ऊषा सिंह ने नामांकन किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे यशभद्र सिंह मोनू को एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से दो वर्ष की सजा सुनाई गई थी। जिसकी वजह से यशभद्र सिंह मोनू की प्रमुखी चली गई थी।

विज्ञापन


पद रिक्त होने के चलते छह अगस्त को मायंग गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हुआ जिसमें मोनू सिंह के चाचा ऋषिभद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी। मोनू की मां ऊषा सिंह भी इसी गांव से बीडीसी चुनी गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अर्जुन हत्याकांड: अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UPSC की लेटरल इंट्री का विज्ञापन निरस्त: मायावती ने दिया बयान, बोलीं- आरक्षण विरोधी प्रक्रिया पर हर स्तर पर रोक लगे


मंगलवार को नामाकंन प्रक्रिया में भाजपा की तरफ से पार्वती देवी ने भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, उषा सिंह ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।

नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू व पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू भी अपनी मां के साथ मौजूद रहे। मायंग परिवार को इस बार भाजपा से चुनौती मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed