{"_id":"677a9be06beaf1697d0745ed","slug":"sultanpur-another-solver-caught-in-high-court-clerical-cadre-examination-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईकोर्ट की लिपिक संवर्ग की परीक्षा में पकड़ा गया एक और सॉल्वर, फर्जी आधार के सहारे परीक्षा देने आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईकोर्ट की लिपिक संवर्ग की परीक्षा में पकड़ा गया एक और सॉल्वर, फर्जी आधार के सहारे परीक्षा देने आया था
Mon, 06 Jan 2025 07:54 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमहट (सुल्तानपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, अमहट (सुल्तानपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Jan 2025 07:54 AM IST
सार
सुल्तानपुर के कोतवाली नगर के अमहट स्थित केंद्रीय विद्यालय में एक फर्जी सॉल्वर पकड़ा गया है। वह फर्जी आधार के सहारे परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट की ग्रुप सी लिपिक संवर्ग की द्वितीय पाली की परीक्षा में रविवार को शहर से सटे अमहट क्षेत्र में स्थित केंद्रीय विद्यालय में एक और सॉल्वर पकड़ा गया। जांच टीम ने उसे बायोमीट्रिक जांच में पकड़ा। पता चला है कि वह भी फर्जी आधार के सहारे परीक्षा देने पहुंचा था। उसे कोतवाली पुलिस के हवाले के किया गया है।
विज्ञापन
जिले में रविवार को दूसरे दिन भी उच्च न्यायालय के ग्रुप सी के लिपिक संवर्ग की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान अमहट स्थित केंद्रीय विद्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दूसरी पॉली की परीक्षा में केंद्र पर मौजूद तकनीकी जांच टीम ने आजमगढ़ के जहागंज के नेवपुर का निवासी अवध बिहारी पांडेय को पकड़ लिया। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। सख्ती करने पर उसने सच्चाई बताया।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि वह प्रतापगढ़ के रहने वाले रमेश कुमार सरोज के नाम पर परीक्षा देने आया था। केंद्रीय विद्यालय के केंद्राध्यक्ष हरेंद्र बहादुर सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नारदमुनि सिंह ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन